विदेश समाचार

दिखाया गया है 507 चीज़े में से 431-440 ।
पुतिन ने दी थी मिसाइल हमले की धमकी : बोरिस जानसन
  • Post by Admin on Jan 31 2023

लंदन : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से ठीक पहले एक असमान्य फोन कॉल में उन्हें एक मिसाइल हमले की धमकी दी थी। तत्कालीन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे जॉनसन ने बताया है कि पुतिन ने उनसे कहा था कि इसमें सिर्फ एक मिनट लगेगा। दरअसल, जॉनसन ने पिछले साल फोन पर हुई बातचीत के द   read more

उपचुनाव के लिए इमरान ने कसी कमर, 33 सीटों पर इकलौते उम्मीदवार
  • Post by Admin on Jan 30 2023

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान देश में मार्च में 33 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अपनी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के इकलौते उम्मीदवार होंगे। पीटीआई उपाध्यक्ष एवं पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार शाम यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। कुरैशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सभी 33 सीटों पर उपचुनाव लड़ेंगे। यह   read more

पाकिस्तान : छात्रों से भरी नाव पलटी, 17 की मौत व 13 घायल
  • Post by Admin on Jan 30 2023

पेशावर : उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में रविवार को झील में नौका पलट जाने से एक मदरसे के कम से कम 17 छात्रों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में टांडा डैम झील में नौका पलटने की घटना तब हुई जब मदरसा मीरबाश खेल के छात्र भ्रमण पर निकले थे। अधिकारियों ने कहा कि बचावकर्मियों ने 17 शव बरामद किए हैं। कोहाट के उपायुक्त   read more

यूक्रेन संकट के लिए अमेरिका जिम्मेदार : किम यो जोंग
  • Post by Admin on Jan 28 2023

उत्तर कोरिया : यूक्रेन को टैंकों की मदद की वाशिंगटन के फैसले की आलोचना करते हुए उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि रूस को नष्ट करने की मंशा से अमेरिका छद्म युद्ध को बढ़ा रहा है। शुक्रवार देर रात जारी बयान में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने यूक्रेन संकट के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए उसपर टैंक भेजकर रेड लाइन पार करने का आरोप लगाया है। गौरतलब ह   read more

येरुशलम : पूजा स्थल पर आतंकी हमला, आठ की मौत
  • Post by Admin on Jan 28 2023

येरुशलम: इजराइल में फिलिस्तीनी आतंकी संगठनों व इजराइल सेना के बीच घमासान बढ़ता जा रहा है। एक आतंकी हमले के जवाब में इजराइली सेना ने गाजा पट्टी पर बम बरसाए तो आतंकियों ने फिर जवाबी हमला कर दिया है। अब येरुशलम के एक पूजा स्थल पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर आठ लोगों को मार डाला। हमले में दर्जन भर लोग जख्मी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक गाजा पट्टी में सक्रिय आतंकी संग   read more

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अमेरिकी वायु सेना के बनेंगे ब्रिगेडियर जनरल
  • Post by Admin on Jan 27 2023

वाशिंगटन : भारतीय मूल के चर्चित अंतरिक्ष यात्री राजा जे चारी अमेरिकी वायु सेना में ब्रिगेडियर जनरल बनाए जाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने नासा में कार्यरत चारी को ब्रिगेडियर जनरल के रूप में नियुक्त करने के लिए नामित किया है। भारतीय मूल के राजा जे चारी इस समय ‘नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) के टेक्सास स्थित जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र में क   read more

आतंकवादी रॉकेट हमलों के जवाब में इजराइल ने गाजा पट्टी पर बरसाए बम
  • Post by Admin on Jan 27 2023

येरुसलम : गाजा आतंकवादियों ने इजराइल पर रॉकेट दागकर हमला किया, तो जवाब में इजराइल ने गाजा पट्टी पर बम बरसा दिये। इस बमबारी में दस लोगों के मारे जाने और दो दर्जन से अधिक लोगों के जख्मी होने की जानकारी सामने आई है। गाजा पट्टी में सक्रिय आतंकी संगठन फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के सदस्यों ने इजराइल पर रॉकेट दागकर हमला किया था। इन रॉकेट हमलों के जवाब में इजराइल ने गाजा पट्ट   read more

भारत-पाकिस्तान में नहीं चल रही पर्दे के पीछे कोई बातचीत : हिना रब्बानी
  • Post by Admin on Jan 27 2023

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने साफ किया है कि पाकिस्तान-भारत के बीच किसी तरह की पर्दे के पीछे कोई बात नहीं हो रही है। हिना रब्बानी खार ने गुरुवार को संसद के ऊपरी सदन को बताया कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अनौपचारिक कूटनीति तब वांछनीय होती जब यह परिणामोन्मुख होती। पाकिस्तान क   read more

सैन्य अभियान के दौरान आईएसआईएस सरगना बिलाल अल-सुदानी ढेर
  • Post by Admin on Jan 27 2023

वाशिंगटन : अमेरिका की सेना ने उत्तरी सोमालिया में सैन्य अभियान के दौरान इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह (आईएसआईएस) का कुख्यात सरगना बिलाल अल-सुदानी को मार गिराया। इस अभियान में आईएसआईएस के अन्य 10 लड़ाके भी मारे गए। अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिका को अल-सुदानी की तलाश थी। वांछित बिलाल अल-सुदानी पूरे अफ्रीका मे   read more

ईरान ने हजारों शरणार्थियों को देश से निकाला, जबरन भेज रहा अफगानिस्तान
  • Post by Admin on Jan 27 2023

तेहरान: अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने के बाद भाग कर ईरान पहुंचे अफगानी नागरिकों को अब ईरान में भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ईरान ने तीन हजार से ज्यादा अफगान शरणार्थियों को देश से निकाल दिया है। इन्हें जबरन अफगानिस्तान भेज दिया गया है। अफगानिस्तान में तालिबान के हाथों में सत्ता आने के बाद भारी संख्या में अफगानी नागरिकों का पलायन हुआ था। भयानक आर्थिक स्थिति   read more