विदेश समाचार

दिखाया गया है 559 चीज़े में से 411-420 ।
कनाडा के राम मंदिर पर हमला, लिखे भारत विरोधी नारे
  • Post by Admin on Feb 15 2023

ओटावा: कनाडा के मिसिसॉगा स्थित राम मंदिर पर हमलाकर मंदिर को विरूपित किया गया है। हमलावरों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे हैं। इस हमले को खालिस्तान समर्थक समूहों का काम माना जा रहा है क्योंकि मंदिर की दीवारों पर लिखे नारों में सिख आतंकी भिंडरावाला को शहीद लिखा गया है। साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस घट   read more

न्यूजीलैंड में चक्रवात के बाद बाढ़ बनी मुसीबत, एक तिहाई आबादी प्रभावित
  • Post by Admin on Feb 15 2023

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल भयावह स्थितियां उत्पन्न कर रहा है। चक्रवात के बाद अब बाढ़ न्यूजीलैंड के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बाढ़ से न्यूजीलैंड की एक तिहाई आबादी प्रभावित हुई है और स्थितियां सामान्य नहीं हो पा रही हैं। चक्रवात गेब्रियल ने न्यूजीलैंड के कई द्वीपों में तबाही मचाई है। बड़े पैमाने पर बाढ़ के साथ भूस्खलन हुआ है। समुद्री लहरें उमड़ने से स   read more

कनाडा के गौरी शंकर मंदिर में तोड़फोड़
  • Post by Admin on Feb 15 2023

ओटावा (कनाड़ा): टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को मिसिसॉगा में भारत विरोधी भित्तिचित्रों के साथ गौरी शंकर मंदिर में की गई तोड़फोड़ की निंदा की है। दूतावास ने कनाडा सरकार से घटना की जांच कराने और अपराधियों के खिलाफ फौरन कार्रवाई करने का आग्रह किया है। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस संबंध में ट्वीट करके यह जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया है कि यह पहली   read more

फिजी में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का शुभारंभ
  • Post by Admin on Feb 15 2023

फिजी: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिजी के राष्ट्रपति विलियम काटोनिवेरे के साथ 12वें विश्व हिंदी सम्मलेन का डाक टिकट जारी करते हुए आधा दर्जन पुस्तकों का विमोचन किया। विदेश मंत्री ने कहा कि 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन नांदी (फिजी) में करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने इसके लिए फिजी की सरकार का आभार जताया। इस मौके पर फिजी के राष्ट्रपति विलियम काटोनिवेरे   read more

आईएमएफ से वित्तीय सहायता पाने को पाकिस्तान सरकार ने प्राकृतिक गैस करों में की बेहिसाब बढ़ोतरी
  • Post by Admin on Feb 15 2023

इस्लामाबाद: आर्थिक तंगी से जूझ रही पाकिस्तान सरकार का मंगलवार को एक और फैसला जनता की कमर तोड़ने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। शरीफ सरकार ने यह सब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से वित्तीय सहायता पाने के लिए किया है। जो लंबे समय से सरकार की नीतियों के कारण रुकी है। पाकिस्तान की सरकार ने आईएमएफ की वित्तीय सहायता हासिल करने के लिए मंगलवार को प्राकृतिक गैस पर करों   read more

तुर्किये में भूकंप के आठवें दिन मलबे से जीवित निकाला गया व्यक्ति
  • Post by Admin on Feb 15 2023

अंताक्या: तुकिये में भूकंप आने के आठ दिन बाद मलबे से एक व्यक्ति को जीवित निकाला गया है। वहीं तुर्किये और सीरिया में पिछले सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से बचावकर्मी लगातार लोगों को मलबे से निकालने में जुटे हुए हैं। वहीं अबतक भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हजार से अधिक हो गई है। दक्षिण-पूर्वी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में छह फरवरी को नौ घंटे के अंतराल पर आए 7.8 और 7.5   read more

नेपाल में प्रचंड सरकार पर संकट के बादल
  • Post by Admin on Feb 14 2023

काठमांडू: नेपाल में पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की सरकार पर अनिश्चितता के बादल मंडराते दिख रहे हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दोनों प्रमुख दल राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर अपने-अपने रुख पर अड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री प्रचंड की सीपीएन (एमसी) और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सीपीएन (यूएमएल) में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। राष्ट्रपति पद पर दोनों अपनी-अपनी प   read more

भूकंप प्रभावित तुर्कीए और सीरिया को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भेजी जीवन रक्षक दवाएं और चिकित्सीय उपकरण
  • Post by Admin on Feb 14 2023

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भूकंप प्रभावित सीरिया और तुर्किये के लिए जीवन रक्षक दवाएं और चिकित्सीय उपकरण भेजें हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा कि तुर्कीए और सीरिया को आपातकालीन राहत सामग्री प्रदान करने के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि   read more

कोरोना के बाद मारबर्ग वायरस का कहर, अब तक 9 की मौत, अन्य संक्रमित
  • Post by Admin on Feb 14 2023

मलाबो: अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी से दुनिया के लिए एक नई और बड़ी मुसीबत सामने आई है। इक्वेटोरियल गिनी में मारबर्ग वायरस का कहर टूटा है। वहां भारी संख्या में लोग बीमार हैं और अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस की चपेट में आने वालों की मृत्यु दर 88 फीसदी तक बताई गयी है। अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में मारबर्ग वायरस के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।   read more

अमेरिका की मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, तीन की मौत
  • Post by Admin on Feb 14 2023

वाशिंगटन: अमेरिका की मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में दो स्थानों पर जोरदार गोलीबारी की गयी। पहले सामूहिक गोलीबारी की जानकारी सामने आई थी, बाद में यूनिवर्सिटी पुलिस ने दो जगह गोलीबारी का दावा किया। बताया गया कि यूनिवर्सिटी   read more