विदेश समाचार
- Post by Admin on Jul 24 2025
मास्को : रूस के अमूर क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ, जिसमें एएन-24 विमान के क्रैश हो जाने से सभी 49 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में 5 मासूम बच्चे और 6 क्रू-मेंबर भी शामिल हैं। यह विमान ब्लागोवेशचेंस्क से उड़ान भरकर टिंडा जा रहा था, लेकिन लैंडिंग से ठीक पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया और कुछ देर बाद वह पहाड़ी इलाके में आग के गोले में तब read more
- Post by Admin on Jul 24 2025
लंदन : भारत और ब्रिटेन के बीच गुरुवार को इतिहास रचते हुए अब तक का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता (FTA) हुआ, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने हस्ताक्षर किए। यह करार न केवल द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा देगा। अनुमान है कि इस समझौते से वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार में 34 अरब ड read more
- Post by Admin on Jul 24 2025
बैंकॉक : दुनिया पहले ही रूस-यूक्रेन और मध्य-पूर्व के संघर्षों से जूझ रही है, और अब एशिया में एक और युद्ध की आहट सुनाई दे रही है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है, जहां दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ चुकी हैं। भीषण गोलीबारी और रॉकेट हमलों की खबरों के बीच अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। गैस स्टे read more
- Post by Admin on Jul 24 2025
ब्रेशिया : इटली के ब्रेशिया प्रांत में मंगलवार को एक छोटे विमान की हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह हादसा इतना भयावह था कि विमान चलते वाहनों के बीच सीधे जमीन से टकराया और पलभर में आग के भयानक गोले में तब्दील हो गया। हादसे में विमान में सवार 75 वर्षीय पायलट और 60 वर्षीय महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर read more
- Post by Admin on Jul 23 2025
बिस्मार्क : अमेरिका के नॉर्थ डकोटा में एक भयावह हवाई हादसा टल गया, जब बी-52 रणनीतिक बॉम्बर एक व्यावसायिक यात्री विमान से हवा में टकराने से महज कुछ सेकंड की दूरी पर रह गया। इस गंभीर चूक ने अमेरिकी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की लापरवाही और प्रणालीगत विफलता को उजागर कर दिया है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 8 बजे घटी जब स्काईवेस्ट एयरलाइंस की डेल्टा फ्लाइट 3788, जिसमें 76 यात्री और 4 क्रू read more
- Post by Admin on Jul 23 2025
कराची : पाकिस्तान में एक बड़ी मानवीय और परमाणु त्रासदी टल गई जब सेना द्वारा परीक्षण के दौरान दागी गई शाहीन-3 बैलिस्टिक मिसाइल तकनीकी खराबी के चलते लक्ष्य से भटक गई और पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान स्थित एक परमाणु केंद्र के बेहद करीब जाकर गिरी। सूत्रों के अनुसार, मिसाइल का मलबा बलूचिस्तान के डेरा बुगटी जिले के मट्ट क्षेत्र में नागरिक आबादी से महज 500 मीटर की दूरी पर आकर गि read more
- Post by Admin on Jul 23 2025
वॉशिंगटन : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। जेफरी एपस्टीन मामले पर सवाल पूछे जाने पर ट्रंप ने जवाब देने के बजाय पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘देश से विश्वासघात’ का दोषी ठहरा दिया। ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिकी राजनीति में उबाल आ गया है। ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कह read more
- Post by Admin on Jul 21 2025
अलास्का : अमेरिका के उत्तरी राज्य अलास्का में सोमवार सुबह एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों ने दहशत फैला दी। रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र सैंड पॉइंट शहर से करीब 87 किमी दूर, समुद्र तल से लगभग 20 किमी नीचे था। स्थानीय समयानुसार भूकंप दोपहर 12:37 बजे महसूस किया गया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। लगातार दूसरे सप्ताह भूकंप से हिला अलास्का read more
- Post by Admin on Jul 21 2025
ढाका : बांग्लादेश की राजधानी ढाका सोमवार दोपहर भीषण हादसे का गवाह बनी, जब वायुसेना का एफ-7 प्रशिक्षण विमान उत्तरा स्थित माइलस्टोन कॉलेज की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दिल दहला देने वाली घटना में पायलट समेत 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें कई छात्र भी शामिल हैं। हादसे के समय छात्र निकल रहे थे बाहर दोपहर करीब 1:30 बजे read more
- Post by Admin on Jul 21 2025
रियाद : सऊदी अरब के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले और 'स्लीपिंग प्रिंस' के नाम से विख्यात प्रिंस अल-वलीद बिन खालिद बिन तलाल अल सऊद का शनिवार को निधन हो गया। वे महज 36 वर्ष के थे और पिछले दो दशकों से कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूलते रहे। शाही परिवार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रिंस के पिता, प्रिंस खालिद बिन तलाल बिन अब्दुल अज़ीज़ ने सोशल read more