नई दिल्ली: भारत और नेपाल के बीच शिक्षा, तकनीक और युवाओं के लिए नए अवसरों को लेकर बड़ी पहल की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) का ऑफशोर कैंपस स्थापित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही नेपाल में स्टार्टअप इनक्यूबेटर और इनोवेशन हब भी विकसित किया जाएगा।
नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद मोदी ने यह घोषणा की। इसका उद्देश्य नेपाल के युवाओं को उच्च शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, उद्यमिता और नवाचार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। भारत ने नेपाल के विद्यार्थियों के लिए कानून और तकनीक के क्षेत्र में छात्रवृत्ति के अवसर बढ़ाने की भी बात कही है। दोनों देश कृषि-औद्योगिक पार्क, खाद्य प्रसंस्करण, खेल और क्रिकेट के बुनियादी ढांचे में सहयोग बढ़ाने पर भी काम करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा भी की है। इस पहल को दोनों देशों के संबंधों में शिक्षा और आर्थिक सहयोग के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।
•खबर की तस्वीर सांकेतिक है।














