बिहार के 19 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट
- Post By Admin on Apr 27 2023

पटना: मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार के 19 जिले पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, रोहतास, बक्सर समेत अन्य जिले शामिल हैं। यहां गुरुवार को आंधी, बारिश, तेज हवा, को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के 19 जिलों को छोड़कर 21 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं, 29 और 30 अप्रैल को फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बीते 24 घंटे में बक्सर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का 37.5 डिग्री, नवादा 37 डिग्री, नालंदा का 38.1 डिग्री, शेखपुरा 36.7 डिग्री, भागलपुर 37.8 डिग्री, खगड़िया 38.1 डिग्री, बेगूसराय 36.5 डिग्री, अररिया 35.6 डिग्री, भोजपुर 37.6 डिग्री, औरंगाबाद 37.8 डिग्री, मोतिहारी 36.6 डिग्री, वाल्मीकि नगर 37.5 डिग्री, दरभंगा 36.2 डिग्री, सुपौल 35.6 डिग्री, किशनगंज 34.5 डिग्री और कटिहार का तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।