स्व. विश्वनाथ प्रसाद बर्णवाल की पुण्य स्मृति में पर्यावरण भारती द्वारा किया गया पौधारोपण

  • Post By Admin on Dec 05 2024
स्व. विश्वनाथ प्रसाद बर्णवाल की पुण्य स्मृति में पर्यावरण भारती द्वारा किया गया पौधारोपण

जमुई : 4 दिसम्बर, बुधवार को गोपालपुर प्रखंड के खैरा में पर्यावरण भारती द्वारा स्व. विश्वनाथ प्रसाद बर्णवाल की पुण्य स्मृति में फलदार वृक्ष जामुन का पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण अभियान का नेतृत्व उनके भगेना आरजू बर्णवाल ने किया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और महत्व पर चर्चा करते हुए पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा, “धरती की शान, तू है मनु की संतान। तू जो चाहे धरती को अंबर से जोड़ दे। तू जो चाहे माटी से अमृत निचोड़ दे।” उन्होंने कहा कि आजकल धरती पर 33% जंगल होना आवश्यक है, लेकिन बढ़ती मानव जनसंख्या के कारण धरती पर केवल 15% जंगल ही बच पाए हैं। इसके कारण प्राकृतिक ऑक्सीजन की कमी और समय-समय पर प्राकृतिक आपदाएं मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी हैं।

राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि इस संकट से बचने और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वैश्विक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम 10 पेड़ लगाएं, ताकि पर्यावरण की स्थिति में सुधार हो सके और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव संभव हो।

पौधारोपण के इस कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा। आरजू बर्णवाल ने इस अवसर पर बताया कि यह कार्यक्रम स्व. विश्वनाथ प्रसाद बर्णवाल की नीतियों और पर्यावरण के प्रति उनके प्रेम को समर्पित किया गया है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आगे आएं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

इस पौधारोपण अभियान के तहत खैरा गांव में जामुन के कई पौधों को रोपा गया। जो आने वाले वर्षों में न केवल फल प्रदान करेंगे बल्कि पर्यावरण को भी बेहतर बनाएं