सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

  • Post By Admin on Aug 24 2026
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुजफ्फरपुर: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर पारू क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

पारू शिव मंदिर सहित फुलाढ़, छाप, सरमस्तपुर, बड़ादाउद और गोकुला समेत क्षेत्र के कई शिवालयों में भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल, धतूरा और भांग सहित विभिन्न पूजन सामग्री भगवान शिव को अर्पित की। अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों और आसपास के इलाकों में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान शिव का दर्शन एवं जलाभिषेक किया।