2.47 की लागत से शुरू हुई बौद्ध कालीन स्थल लाली पहाड़ी की कायाकल्प
- Post By Admin on Oct 05 2024

लखीसराय : बौद्ध कालीन स्थल लाली पहाड़ी में 2.47 करोड़ की लागत से कायाकल्प शुरू हो गया है। खुदाई, घेराबंदी, सफाई, रोपवे, सड़क, बिजली और हेलीपैड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। डीएम मिथलेश मिश्र, शांति निकेतन के प्रो अनिल कुमार सिंह और अन्य अधिकारी निरीक्षण करने लाली पहाड़ी पहुंचे।बौद्ध स्थल लाली पहाड़ी में संवेदक के द्वारा खुदाई स्थल की घेराबंदी और सफाई कार्य कराई जा रही है।
आपको बताते चलें कि, वर्ष 2017 में पहली बार सीएम नीतीश कुमार के द्वारा उद्धघाटन कर खुदाई का शुभारंभ हुआ था जिसके बाद दो बार फिर 2019 तक लाली पहाड़ी की खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान लाली पहाड़ी पर बेशकीमती मूर्ति, बौद्ध स्तूप,गुफा, सुरक्षा दिवार और महिला बौद्ध भिक्षुओं के साधना का केंद्र का अवशेष मिला था।
डीएम मिथलेश मिश्र ने बताया कि लाली पहाड़ी के ऊपर उत्खनन स्थल के चारों और सुरक्षित घेराबंदी कर उसे सुरक्षित संरक्षित किया जा रहा है।आज निरीक्षण कर कार्यों को देखा और कई निर्देश भी दिया गया है। डीएम ने बताया कि लाली पहाड़ी ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल है,और यह हमारी विरासत रही है।ऐसे में इसे सहेजने की आवश्यकता है, लोगों को दिखाने की आवश्यकता है कि हमारा इतिहास काफी समृद्ध रहा है।यह पूरा इलाके में सबसे उंचा जगह है, जहां से विहंगम दृश्य देखने को मिलता है।और यह एक साधना स्थल भी रहा है। पुरातत्व, विरासत और पर्यटन तीनों एक साथ हीं जुड़े हुए हैं। जो पुरातात्विक है वह हमारी विरासत है।और जो लोग भी यहां पहुंचे उन्हें अधिक से अधिक सुविधा मिल सके।
शांति निकेतन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि, लाली पहाड़ी पर कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो, संरक्षित हो और एक पर्यटन स्थल के रूप में इसका विकास हो।