भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पीएम मोदी करेंगे 150 रुपये का स्मारक सिक्का जारी
- Post By Admin on Nov 15 2024
जमुई : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 150 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगे। इस बारे में केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को बिहार के जमुई में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे इस स्मारक सिक्के का अनावरण करेंगे।
इसके साथ ही, पीएम मोदी जनजातीय समुदाय के विकास के लिए 'जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' भी लॉन्च करेंगे।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के इस अवसर पर यह सिक्का जनजातीय समुदाय के योगदान और उनकी संस्कृति को सम्मानित करने का प्रतीक होगा।