मुजफ्फरपुर के डॉ. भावना को मुख्यमंत्री ने महादेवी वर्मा सम्मान से नवाजा

  • Post By Admin on Aug 01 2023
मुजफ्फरपुर के डॉ. भावना को मुख्यमंत्री ने महादेवी वर्मा सम्मान से नवाजा

पटना : बीते सोमवार मुख्यमंत्री आवास पर राजभाषा विभाग द्वारा सम्मान समारोह (2021/2022) आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुजफ्फरपुर की बेटी डॉ. भावना को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिन्दी साहित्य के काव्य विधा तथा आलोचना में महत्वपूर्ण योगदान के लिए महादेवी वर्मा सम्मान से नवाजा।

डॉ. भावना ने बताया कि सम्मान प्राप्त करने का पल उनके लिए अविस्मरणीय है। सम्मान प्राप्त होते ही उन्हें पल-पल अपनी माँ की याद आ रही थी। वे अपने राज्य में मिले इस सम्मान से अभिभूत हैं। अपने साहित्यिक मित्रों के अलावा उन्होंने चिकित्सक बंधुओं का भी आभार व्यक्त किया है।विशेषकर डाॅ. संजय कुमार, डाॅ. प्रकाश शाही, डाॅ. सत्यानंद चौधरी, डाॅ. दीपक शाही, डाॅ. शशि एवं अनुपमा जी, आभा जी, डाॅ. राकेश, डाॅ. रवीश इत्यादि का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं उन असंख्य मित्रों का आभार व्यक्त करती हूँ जो अपनी टिप्पणियों से लगातार मेरे प्रति अपने प्रेम का एहसास दिलाते रहे हैं। मैं आप सबके स्नेह से भीगी अपनी आगे की जिम्मेदारी को महसूस कर रही हूँ। उन्होंने राजभाषा विभाग तथा चयन समिति का आभार व्यक्त किया है।