मुजफ्फरपुर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने राजीव गांधी के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और समग्र विकास के प्रति व्यापक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंचायती राज को सशक्त बनाने का राजीव गांधी का दृढ़ संकल्प ही था, जिसके परिणामस्वरूप आज लगभग 30 लाख निर्वाचित प्रतिनिधियों में 40% से अधिक महिलाएं हैं। युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार भी राजीव गांधी की देन है।

जिलाप्रवक्ता समीर कुमार ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि 1985 में उन्होंने 1,65,000 गांवों को चिन्हित किया, जहां पेयजल की सुविधा नहीं थी, और 1989 तक 1,62,000 गांवों में पेयजल उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने ओरल पोलियो वैक्सीन की व्यवस्था भी करवाई। राजीव गांधी ने न केवल देश में कंप्यूटर की शुरुआत की बल्कि भारत को सॉफ्टवेयर निर्यात की शक्ति बनाने के लिए सी-डेक जैसी संस्थाएं स्थापित कीं, जिस पर भारत आज भी गर्व करता है।

परिचर्चा में रियाज अहमद डेजी, कुणाल सहाय, पं. मधुसूदन झा, जूही प्रीतम, कौशल किशोर चौधरी, शैलेन्द्र शर्मा, विकास कुमार टुल्लू, महेन्द्र श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, सुरेश चंद्रवंशी, रितेश कुमार सिन्हा, मोजक्कीर रहमान, मोहन कुमार, सरफराज, प्रभात चंद्र, मोताजुद्दीन, सकलदीप प्रसाद, मो. सेफ, चंद्रशेखर जयसवाल, मो. इम्तियाज आलम, मो. आमिर, शहजाद अहमद, इरफान अहमद समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।