रामबृक्ष बेनीपुरी महाविद्यालय में मनाया गया 5161वीं गीता जयंती महोत्सव

  • Post By Admin on Nov 29 2024
 रामबृक्ष बेनीपुरी महाविद्यालय में मनाया गया 5161वीं गीता जयंती महोत्सव

मुजफ्फरपुर : श्रीमद्भागवत गीता के उपदेशों के प्रति श्रद्धा और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को रामबृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में 5161वीं गीता जयंती महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धेय स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज के नेतृत्व में गीता परिवार और महाविद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

2020 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा और गीता के उपदेशों से छात्राओं को अवगत कराना था, ताकि उनमें सनातन ज्ञान परंपरा के प्रति गौरव का भाव उत्पन्न हो सके। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. ममता रानी ने दीप प्रज्वलित कर की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने गीता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह केवल एक धर्म ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला का विज्ञान है। गीता के उपदेशों का अनुसरण करके जीवन की समस्याओं का समाधान संभव है।

कार्यक्रम के संचालन का दायित्व डॉ. रेणु बाला ने निभाया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक संस्थाओं में तर्क और वैज्ञानिकता के साथ-साथ शास्त्र और गुरु के प्रति श्रद्धा की भावना का समावेश जरूरी है। उन्होंने गीता के अध्ययन को मानसिक शांति और आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियों को रोकने के लिए लाभकारी बताया।

डॉ. मंजुल श्री और डॉ. अनीमा कुमारी ने गीता का सम्पूर्ण परायण किया और गीता के संदेशों को सभी उपस्थित जनों तक पहुँचाया। महोत्सव में शहर के गीता प्रेमियों, महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया और गीता के आदर्शों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। यह आयोजन गीता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को जीवन में उतारने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।