लोकप्रिय समाचार

दिखाया गया है 1,699 चीज़े में से 11-20 ।
राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारत के 13 स्वर्ण सहित 39 पदक पर पीएम मोदी ने जताया गर्व
  • Post by Admin on Aug 03 2026

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए सभी खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण से देश का गौरव बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने 13 स्वर्ण पदकों सहित कुल 39 पदक जीतन   read more

78वें स्थापना दिवस पर झलकी आरडीएस कॉलेज की समृद्ध विरासत, मेधावियों का हुआ सम्मान
  • Post by Admin on Jul 19 2026

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं, नेट-जेआरएफ में सफल विद्यार्थियों और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की ऐतिहासिक पत्र   read more

मुजफ्फरपुर में 'शहीद जुब्बा सहनी यूनिवर्सिटी' की स्थापना को कैबिनेट की हरी झंडी
  • Post by Admin on Jul 28 2026

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में तकनीकी शिक्षा और शोध को एक नई दिशा देने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बिहार मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में मुजफ्फरपुर के एमआईटी (MIT) परिसर में ‘शहीद जुब्बा सहनी यूनिवर्सिटी ऑफ आर्किटेक्चर एंड सिविल इंजीनियरिंग' (शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण संस्थान) की स्थाप   read more

बिहार में तालाबों पर तैरेंगे सोलर प्लांट, ऊर्जा और जल संरक्षण को मिलेगी नई ताकत
  • Post by Admin on Jul 28 2026

पटना : बिहार में बढ़ती ऊर्जा मांग और लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए राज्य सरकार ने ऊर्जा उत्पादन और जल संरक्षण को एक साथ बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसी क्रम में बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने राज्य के सभी जिलों में फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की योजना पर काम तेज कर दिया है। BSPHCL के प्रबंध निदेशक ने सभी जिलाधिकारियो   read more

दिनकर की अमर कृति 'रश्मिरथी' पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, एलएस कॉलेज में जुटे देशभर के साहित्यकार
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर : ऐतिहासिक लंगट सिंह महाविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग की ओर से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की कालजयी कृति 'रश्मिरथी' के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 'रश्मिरथी : आधुनिक संदर्भ में' विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में देशभर के प्रख्यात साहित्यकारों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने भाग लेकर दिनकर की   read more

लखीसराय के महजनमा और सतघरवा बनेंगे 'वैली ऑफ फ्लावर्स', डीएम ने भेजा प्रस्ताव
  • Post by Admin on Jul 22 2026

लखीसराय : जिले के चानन प्रखंड स्थित संग्रामपुर पंचायत के जनजातीय बहुल गांव महजनमा और सतघरवा को 'वैली ऑफ फ्लावर्स' (फूलों की घाटी) के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। प्राकृतिक सौंदर्य और अनुकूल जलवायु वाले इन गांवों के समग्र विकास के लिए जिला प्रशासन ने उद्यान निदेशक, पटना को विशेष विकास योजना का प्रस्ताव भेजा है। जिला पदाधि   read more

पटना में शुरू हुई जॉय राइड, अब हेलीकॉप्टर से होगी राजधानी की सैर
  • Post by Admin on Jul 18 2026

पटना : बिहार में पर्यटन को नई उड़ान देने की दिशा में राजधानी पटना में शनिवार से हेलीकॉप्टर जॉय राइड सेवा की औपचारिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना के तहत शुरू की गई इस पहल से पर्यटक अब हेलीकॉप्टर के जरिए राजधानी का विहंगम दृश्य देख सकेंगे। सेवा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी   read more

UK सरकार में मुजफ्फरपुर के कनिष्क नारायण की एंट्री, संभालेंगे AI मंत्रालय
  • Post by Admin on Jul 21 2026

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के लिए गर्व की बात है कि शहर के दामुचक स्थित सोंधो हाउस के निवासी कनिष्क नारायण ने यूनाइटेड किंगडम की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। 21 जुलाई 2026 को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम के अनुमोदन के बाद कनिष्क नारायण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है   read more

समाजसेवी बबली कुमारी को मिला बड़ा दायित्व, बिहार प्रोग्रेसिव एनजीओ क्लब की अध्यक्ष निर्वाचित
  • Post by Admin on May 25 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार प्रोग्रेसिव एनजीओ क्लब की अध्यक्ष चुने जाने पर मुजफ्फरपुर की सुप्रसिद्ध समाजसेवी बबली कुमारी को सोमवार को सम्मानित किया गया। सरैयागंज स्थित कार्यक्रम में सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं “लीचीया लाले लाल” लीची गीत संग्रह पुस्तक भेंट कर सम्मान दिया गया। इस अवसर पर बबली कुमारी ने बताया कि उत्तर बिहार क   read more

वृंदावन वृद्धाश्रम में सेवा का अनूठा अभियान, वृद्धजनों के बने आयुष्मान और वृद्धा पेंशन कार्ड
  • Post by Admin on May 31 2026

मुजफ्फरपुर : सोशल वर्कर फॉर वुमेन इम्पावरमेंट संस्था की ओर से वृंदावन वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के लिए विशेष सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड एवं वृद्धा पेंशन कार्ड बनवाए गए, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और वे अपनी दैनिक जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें। संस्था की ओर से बताया गया कि आयुष्मान कार   read more