पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास और विकसित भारत के संकल्प पर दिया बयान

  • Post By Admin on Apr 06 2025
पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास और विकसित भारत के संकल्प पर दिया बयान

मुजफ्फरपुर: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को बोचहां दक्षिणी मंडल के शक्ति केंद्र आदिगोपालपुर स्थित बूथ संख्या 247 पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व पूर्व प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी रहीं, जिन्होंने भाजपा के इतिहास, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “हम सभी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य हैं, जो गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है और इसमें हर कार्यकर्ता की भागीदारी अनिवार्य है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बसन्त लाल सहनी ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, और सबका दायित्व है कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया जाए। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता गुड्डू तिवारी ने किया, जबकि बूथ अध्यक्ष राजेश सहनी ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। शक्ति केंद्र प्रमुख धीरेंद्र नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन मिश्रा, अशोक ठाकुर, विकास मिश्रा, अमित झा, पैक्स अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी, मुखिया पति लखींद्र पासवान, चंद्रशेखर चौधरी, रणधीर सहनी, दूधनाथ मिश्रा, राम स्वागत पासवान और पंकज सहनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर संकल्प लिया।

सुदामा न्यूज़ । मुमताज आलम