चतरा सांसद कालीचरण सिंह को फिर दिल का दौरा, रांची रेफर
- Post By Admin on Nov 11 2024
चतरा : चतरा से सांसद कालीचरण सिंह को एक बार फिर दिल का दौरा पड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि उन्हें चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ डॉक्टरों ने उनका प्रारंभिक इलाज किया। सांसद के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रांची के रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) रेफर कर दिया है। जहाँ उनकी स्थिति को स्थिर रखने और बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बता दे कि, सांसद कालीचरण सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज जारी था।