ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Jan 25 2023
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चुनाव आयोग के प्रयासों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई। इस वर्ष की थीम ‘वोटिंग जैसा कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से वोट देता हूं’ से प्रेरित होकर, हम सभी चुनाव में सक्रिय भागीदारी को और मजबूत करने और अपने लोकतंत read more
- Post by Admin on Jan 25 2023
इंदौर: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी शुरुआत को मैच जिताने वाली पारियों में बदलकर अपार संयम का प्रदर्शन किया है। शुभमन गिल 50 ओवर के प्रारूप में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 21 पारियों में 73.76 की शानदार औसत से 1254 रन बनाए हैं। उन्होंने हैदराबाद में पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक भी लगा read more
- Post by Admin on Jan 25 2023
कोलकाता: अभिनेता शाहरुख खान की विवादित फिल्म पठान बुधवार को प्रदर्शित हो गई। पहले ही दिन इसे देखने के लिए राजधानी कोलकाता में शाहरुख के फैंस सड़कों पर उमड़ पड़े हैं। वे ट्रैफिक के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बीच सड़क पर केट काट रहे हैं। कोलकाता के विभिन्न सिनेमा हॉल के आसपास सैकड़ों की संख्या में लोग मेटाडोर गाड़ी किराए पर लेकर उसपर क्षमता से अधिक संख्या में सवार दिखे। read more
- Post by Admin on Jan 25 2023
वैशाली: बिहार में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. आए दिन हत्या, लूटपाट की खबरें सामने आती रहती है. बदमाश पुलिस को ठेंगा दिखाकर वारदात को अंजाम दे रहे है. बड़ी खबर वैशाली से आ रही है. बेखौफ बदमाशों ने आरजेडी नेता जयप्रकाश के बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. आरजेडी नेता के बेटे को ईलाज के लिए हाजीपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट read more
- Post by Admin on Jan 25 2023
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता वर्मा का कार्यकाल तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है। संगीता वर्मा को 25 अक्टूबर, 2022 को तीन महीने के लिए पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति तक यह जिम्मेदारी दी गई थी। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने देर रात ताजा आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि वह अगले आदेश तक इस पद पर बनी रहेंगी। संगीता वर्म read more
- Post by Admin on Jan 25 2023
नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिलते नजर आ रहे हैं। वॉल स्ट्रीट ने पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले कारोबार के साथ अपने दिन का अंत किया था। डाओ फ्यूचर्स भी फिलहाल दबाव के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी दबाव की स्थिति में काम करते हुए नजर आ रहे थे। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज मिली जुली शुरुआत हुई है। डॉलर पर भी पिछले 7 महीने के दौरान सबसे ज्यादा दबा read more
- Post by Admin on Jan 25 2023
नई दिल्ली: कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार पर आज लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, वैसे वैसे शेयर बाजार पर दबाव भी बढ़ता गया। चौतरफा बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.88 प्रतिशत और नि read more
- Post by Admin on Jan 25 2023
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में क्रिस हिपकिंस ने बुधवार को नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने बीते दिनों इस्तीफा देने वाली जेसिंडा अर्डर्न की जगह ली है। उनके साथ कारमेल सेपुलोनी को देश के उपप्रधानमंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री रही जेसिंडा अर्डर्न ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री पद छोड़ने का एलान कर दुनिया को चौंका दिया था। उन्होंने कहा था कि व read more
- Post by Admin on Jan 25 2023
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आर्थिक व बिजली संकट के साथ राजनीतिक संकट भी गहराता जा रहा है। अब चुनाव आयोग को धमकी देने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी नेता फवाद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे लेकर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इस्लाम (पीटीआई) समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है और देश भर में विरोध शुरू हो गया है। पीटीआई नेता फवाद read more
- Post by Admin on Jan 25 2023
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार) सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का स्वागत किया। रायसीना हिल पर स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंचे अब्देल फतह अल-सिसी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उनसे मुलाकात की। अब्दुल फतेह अल-सिसी आज द्विपक्षीय वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेन् read more