दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,664 चीज़े में से 621-630 ।
कोयला आयात में 20.91 मिलियन टन की गिरावट, भारत ने बचाई 60,681 करोड़ की विदेशी मुद्रा : केंद्रीय मंत्री
  • Post by Admin on Jul 23 2025

नई दिल्ली : भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में कोयला आयात में 20.91 मिलियन टन की उल्लेखनीय कमी दर्ज कर विदेशी मुद्रा में 60,681.67 करोड़ रुपए की बचत की है। यह जानकारी केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को राज्यसभा में दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान देश ने कुल 243.62 मिलियन टन कोयला आयात किया, जबकि बीते वित्त वर्ष यानी 2023-24 में यह आंकड़ा 264.53 मिलियन टन था।   read more

धनखड़ के इस्तीफे पर गरमाई सियासत : पप्पू यादव बोले - ये सुनियोजित राजनीतिक घटनाक्रम का हिस्सा
  • Post by Admin on Jul 22 2025

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने देश की राजनीति को हिला कर रख दिया है। जहां एक ओर उन्होंने अपने त्यागपत्र में खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया, वहीं दूसरी ओर विपक्षी नेताओं ने इसे एक ‘सुनियोजित राजनीतिक घटनाक्रम’ बताया है। सबसे तीखा हमला पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने किया है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि धनखड़ का इस्तीफा महज स्वास्थ्य   read more

धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस का संदेह : 1 से 4:30 के बीच कुछ बड़ा हुआ, नड्डा-रिजिजू की अनुपस्थिति पर भी उठे सवाल
  • Post by Admin on Jul 22 2025

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के पीछे की परिस्थितियों ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। जहां धनखड़ ने अपने पद से हटने का कारण खराब स्वास्थ्य बताया है, वहीं कांग्रेस ने इस घटनाक्रम पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस इस्तीफे को "सिर्फ सेहत की बात नहीं" बताते हुए घटनाक्रम की टाइमलाइन पर ध्यान दिलाया है। जयराम र   read more

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर, विदाई समारोह से भी किया किनारा
  • Post by Admin on Jul 22 2025

नई दिल्ली : देश की राजनीति में सोमवार देर रात एक बड़ा उलटफेर सामने आया जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार सुबह उनके त्यागपत्र को स्वीकृति दे दी, जिसकी आधिकारिक जानकारी राज्यसभा में पीठासीन अधिकारी घनश्याम तिवाड़ी ने दी। 74 वर्षीय धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला द   read more

स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि: पीएम मोदी ने किया ट्रेकोमा फ्री इंडिया का उल्लेख, WHO ने भी की पुष्टि
  • Post by Admin on Jul 21 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश के आरोग्य क्षेत्र की प्रगति पर गर्व जताते हुए भारत को "ट्रेकोमा फ्री" घोषित किए जाने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। मानसून सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पुष्टि की है कि भारत ने आंख की गंभीर बीमारी ट्रेकोमा से खुद को पूरी तरह मुक्त कर लिया है। प्र   read more

अब 9 कैरेट सोने पर भी हॉलमार्किंग अनिवार्य, सरकार ने सस्ते गोल्ड को लेकर बदले नियम
  • Post by Admin on Jul 21 2025

नई दिल्ली : सोने की गिरती कीमतों के बीच सरकार ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए गोल्ड ज्वैलरी की खरीद-बिक्री से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। अब 9 कैरेट के सस्ते सोने की ज्वैलरी पर भी BIS हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी गई है। यह नियम जुलाई 2025 से देशभर में लागू कर दिया गया है। अब तक 9 कैरेट गोल्ड पर हॉलमार्किंग जरूरी नहीं थी, जिससे कम शुद्धता वाले गहनों में   read more

2025 की पहली छमाही में आईपीओ बाजार ने दिखाया दम, कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़ रुपए से अधिक
  • Post by Admin on Jul 21 2025

नई दिल्ली : भारतीय पूंजी बाजार के लिए साल 2025 की पहली छमाही (जनवरी-जून) खासा उत्साहजनक रहा है। आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिली और इस दौरान कंपनियों ने 45,351 करोड़ रुपए से अधिक की पूंजी जुटाई, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में करीब 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह उपलब्धि ऐसे समय में दर्ज हुई है जब वैश्विक बाजारों में आर्थिक अस्थिरता और भ   read more

लोकसभा में हंगामा : मानसून सत्र के दौरान विपक्ष की आवाज दबाने के आरोप, कांग्रेस ने जताई तीखी नाराज़गी
  • Post by Admin on Jul 21 2025

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में एक बार फिर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी तकरार देखने को मिली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में अपनी बात रखने की अनुमति न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार के मंत्री लगातार बोल सकते हैं, तो विपक्ष के नेता को अपनी बात रखने से क्यों रोका जा रहा है? राहुल गांधी ने   read more

मॉनसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार, मात्र 20 मिनट में लोकसभा स्थगित
  • Post by Admin on Jul 21 2025

नई दिल्ली : संसद का मॉनसून सत्र सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ शुरू हुआ, लेकिन इसकी कार्यवाही महज 20 मिनट ही चल सकी। लोकसभा की कार्यवाही विपक्षी सांसदों के तीव्र हंगामे के चलते बारह बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के सांसद ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर आसन के पास पहुंच गए, जिससे सदन का माहौल गरमा   read more

दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 6 नए न्यायाधीश, न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी नई गति
  • Post by Admin on Jul 21 2025

नई दिल्ली : देश की राजधानी की न्यायिक प्रणाली को सोमवार को एक नई मजबूती मिली जब दिल्ली हाईकोर्ट में छह नए न्यायाधीशों ने शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय ने न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, नितिन वासुदेव साम्ब्रे, विवेक चौधरी, अनिल क्षेत्रपाल, अरुण मोंगा और ओम प्रकाश शुक्ला को पद की शपथ दिलाई। इस शपथग्रहण के साथ अब दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल स   read more