साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका पारिवारिक जीवन, करियर और स्वास्थ्य

  • Post By Admin on Sep 14 2025
साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका पारिवारिक जीवन, करियर और स्वास्थ्य

नई दिल्ली : कलाशांति ज्योतिष द्वारा प्रस्तुत इस सप्ताह का लग्नराशि आधारित राशिफल आपके पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और करियर के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देता है। आइए जानते हैं 15 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आपका भाग्य कैसा रहेगा।

मेष लग्नराशि: कारोबार को लेकर नई योजनाएं बन सकती हैं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा। विवादों से दूर रहें और मानसिक तनाव से बचें। हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्याएं बनी रह सकती हैं।

वृषभ लग्नराशि: हफ्ते की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ होगी। आलस्य और भाग्य का साथ न मिलने से काम प्रभावित हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। यात्रा के योग हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।

मिथुन लग्नराशि: आर्थिक समस्याओं का अंत हो सकता है। बैंकिंग और कमीशन कार्यों से लाभ होगा। स्किन और मुंह से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयम रखें।

कर्क लग्नराशि: शुरुआती दिनों में आत्मविश्वास कमजोर रह सकता है, लेकिन सप्ताह के मध्य में हालात सुधरेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। व्यापारियों को सतर्क रहना होगा। नई योजनाएं बनेंगी। वाद-विवाद से बचें। किस्मत साथ देगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह लग्नराशि: रुका हुआ धन मिल सकता है। पराक्रम बढ़ेगा। भूमि-भवन से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा। अचानक यात्रा और खर्च परेशान कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय तलाश रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कन्या लग्नराशि: मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। संतान से कष्ट संभव है। धन लाभ की प्राप्ति होगी।

तुला लग्नराशि: व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में रुकावट आ सकती है। माता को कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक लग्नराशि: पुरानी समस्याओं का अंत होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। माता से सुख मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव के योग हैं। यात्रा के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता और धन लाभ संभव है।

धनु लग्नराशि: स्थान परिवर्तन और नौकरी बदलने के योग हैं। धन लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्की दिक्कतें हो सकती हैं। खानपान पर ध्यान दें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। नए वस्त्र और सामान खरीद सकते हैं।

मकर लग्नराशि: दुविधाओं से मन घिरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ मिलेगा। तनाव से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ लग्नराशि: हफ्ते की शुरुआत में तनाव और खर्च बढ़ सकता है। यात्राओं के योग हैं। नौकरी बदलने का विचार करने वालों के लिए समय अच्छा है। भाग्य साथ देगा। लाभ प्राप्त होंगे।

मीन लग्नराशि: हफ्ते की शुरुआत शुभ रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रुके काम पूरे होंगे। भाइयों से लाभ मिलेगा। माता से सुख मिलेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

(यह राशिफल सामान्य है और लग्नराशि पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय से पहले जन्मपत्री और दशा का विशेषज्ञ से परामर्श लेना उचित है।)