दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,323 चीज़े में से 351-360 ।
इंग्लैंड में चमका वैभव सूर्यवंशी का बल्ला : 31 गेंदों पर 86 रन, रचा छक्कों का नया इतिहास
  • Post by Admin on Jul 03 2025

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट के भविष्य कहे जा रहे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में खेले जा रहे अंडर-19 वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींच लिया है। बुधवार को नॉर्थम्प्टन में खेले गए तीसरे वनडे में वैभव ने महज 31 गेंदों पर 86 रन ठोक डाले। उनकी इस तूफानी पारी में 9 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। 20 गेंदों में अर्धशतक, पंत का रिकॉर्ड टूटा नहीं… लेकिन नज   read more

महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बीजेपी ने कांग्रेस को याद दिलाया 15 साल का हिसाब
  • Post by Admin on Jul 03 2025

नई दिल्ली : महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। राहुल गांधी के इस बयान के जवाब में भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कांग्रेस-एनसीपी के 15 वर्षों के का   read more

मेडिकल कॉलेजों की मान्यता में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, CBI का 6 राज्यों में 40 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
  • Post by Admin on Jul 03 2025

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी और मेडिकल कॉलेजों की मान्यता प्रक्रिया में हेरफेर के एक बड़े मामले में बुधवार को देशभर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश के 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्यवाई की गई, जिसमें तीन डॉक्टरों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। CBI ने यह छापेमारी छत्तीसगढ़ के   read more

स्पाइसजेट विमान का हवा में उखड़ा विंडो फ्रेम, वायरल वीडियो के बाद कंपनी ने दी सफाई
  • Post by Admin on Jul 03 2025

नई दिल्ली : स्पाइसजेट के एक क्यू400 विमान में उड़ान के दौरान एक अप्रत्याशित घटना सामने आई, जब खिड़की का एक कॉस्मेटिक विंडो फ्रेम ढीला होकर उखड़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जाने लगी। हालांकि, एयरलाइन ने तुरंत सफाई देते हुए दावा किया कि यात्रियों की सुरक्षा कभी भी खतरे में नहीं थी। स्पाइसजेट की ओर से जारी आध   read more

रिलायंस कम्युनिकेशंस की मुश्किलें बढ़ीं, एसबीआई ने ऋण खाते को धोखाधड़ी घोषित करने का लिया फैसला
  • Post by Admin on Jul 03 2025

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए रिलायंस ग्रुप की कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) के ऋण खाते को "धोखाधड़ी" घोषित करने का निर्णय लिया है। यह मामला अगस्त 2016 से जुड़ा है और बैंक ने इसके तहत कंपनी के पूर्व निदेशक अनिल धीरूभाई अंबानी का नाम भी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को भेजने का फैसला किया है   read more

Air India की फ्लाइट में गंभीर चूक, टेकऑफ के बाद 900 फीट नीचे आया विमान, दोनों पायलट सस्पेंड
  • Post by Admin on Jul 02 2025

नई दिल्ली : एअर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली से वियना जा रही फ्लाइट AI-187 में 14 जून को टेकऑफ के तुरंत बाद एक बड़ा तकनीकी खतरा पैदा हो गया, जब बोइंग 777 विमान हवा में अचानक 900 फीट नीचे आ गया। इस सुरक्षा संकट के बाद, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने दोनों पायलटों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और एअर इंडिया के सेफ्टी चीफ को तलब किया ग   read more

पांच देशों की कूटनीतिक यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, बोले – ग्लोबल साउथ के साथ संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा
  • Post by Admin on Jul 02 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी पांच देशों की बहुपक्षीय विदेश यात्रा के पहले चरण के तहत घाना रवाना हो गए। इस महत्वपूर्ण दौरे का उद्देश्य भारत की ग्लोबल साउथ रणनीति को मजबूती देना और अटलांटिक के दोनों छोर पर भारत की भागीदारी को और गहरा करना है। प्रधानमंत्री की यह यात्रा घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया को कवर करेगी। पीएम   read more

मेरा उत्तराधिकारी चीन नहीं, तिब्बती परंपराएं तय करेंगी : दलाई लामा
  • Post by Admin on Jul 02 2025

नई दिल्ली : तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर बड़ा और ऐतिहासिक बयान देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अगला दलाई लामा तिब्बती बौद्ध परंपराओं के अनुसार ही चुना जाएगा, न कि किसी राजनीतिक प्रक्रिया के तहत। उन्होंने चीन की भूमिका को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उत्तराधिकारी की पहचान और मान्यता की प्रक्रिया ‘गादेन फोडरंग ट्रस्   read more

Covid वैक्सीन को लेकर फैली अफवाहों पर AIIMS-ICMR का खुलासा, मौतों से नहीं है कोई संबंध
  • Post by Admin on Jul 02 2025

नई दिल्ली : देश में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर फैल रही आशंकाओं और अफवाहों पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। हालिया रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि युवाओं में हाल के दिनों में दर्ज की गई अचानक मौतों का कोविड वैक्सीन से कोई सीधा संबंध नहीं है। AIIMS और ICMR की इस संयुक्त पड़ताल में कहा गया है कि वैक्सीन   read more

पहली नौकरी पर युवाओं को मिलेगा सरकारी बोनस, कैबिनेट ने दी 1.07 लाख करोड़ की योजना को मंजूरी
  • Post by Admin on Jul 02 2025

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर और प्रोत्साहन लाने के उद्देश्य से कई अहम योजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इन्सेंटिव (ELI) योजना को हरी झंडी दे दी है, जिसके तहत पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को सीधे वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना पर कुल 1.07 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। युवाओं को पहली नौकरी पर मिलेगा नकद प्रोत्स   read more