दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,426 चीज़े में से 311-320 ।
केंद्र ने पीएमयूवाई उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सब्सिडी वित्त वर्ष 2025-26 तक बढ़ाई
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी को वित्त वर्ष 2025-26 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत सरकार लगभग 12,000 करोड़ रुपए की लागत से लाभार्थियों को सब्सिडी प्रदान करेगी। पीएमयूवाई के तहत लाभार्थियों को प्रति वर्ष 9 सिलेंडरों पर 300 रुपए प्रति रिफिल की   read more

काकोरी कांड: ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिला देने वाला युवाओं का साहसिक विद्रोह
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की यादगार घटनाओं में से एक ‘काकोरी कांड’ ने 9 अगस्त 1925 को ब्रिटिश शासन को चौंका दिया था। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के निकट काकोरी रेलवे स्टेशन पर हुई इस ट्रेन डकैती ने न केवल अंग्रेजों की सत्ता को चुनौती दी, बल्कि देश के युवाओं में आजादी की अलख को और प्रज्वलित कर दिया। यह कांड हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (एचआरए) के क्रांतिकारियों द   read more

पीएम मोदी और पुतिन की टेलीफोन वार्ता, यूक्रेन संकट और द्विपक्षीय रिश्तों पर हुई गहन चर्चा
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट के हालिया घटनाक्रमों और भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से जुड़ी वर्तमान स्थिति से अवगत कराया, जिसके लिए मोदी ने उनका धन्यवाद   read more

फैक्ट चेक : ईसीआई की राहुल गांधी को दो टूक, शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर राष्ट्र से मांगें माफी
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग से पूछे गए पांच सवालों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। ईसीआई ने राहुल गांधी के आरोपों को भ्रामक बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर फैक्ट चेक जारी किया। चुनाव आयोग ने बताया कि कांग्रेस की मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट उपलब्ध कराने की मांग को सुप्री   read more

डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत वाला टैरिफ बम, भारत के लिए अब्बा-डब्बा-जब्बा
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रह-रहकर भारत को टैरिफ का दिखाया जा रहा डर अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से अमेरिका भारत के खिलाफ टैरिफ बम फोड़ने की धमकी दे रहा है, उसका माकूल जवाब भारत सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।  दरअसल, भारत एक ऐसा वैश्विक बाजार बन चुका है, जिसकी जरूरत दुनिया के देशों को अपना व्यापार चलाने के लिए है। इस   read more

सीएम रेखा गुप्ता ने सफाईकर्मियों संग मनाया रक्षाबंधन, स्वच्छ दिल्ली का लिया संकल्प
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को जनसेवा सदन में सफाईकर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाकर एक नई परंपरा की शुरुआत की। कार्यक्रम में नगर निगम के कई स्वच्छताग्रही शामिल हुए, जहां सीएम ने उनका हालचाल जाना, उन्हें राखी बांधी और सम्मानित किया। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में पधारे स्वच्छताग्रह   read more

राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप पर इंडिया ब्लॉक एकजुट, भाजपा ने याद दिलाया बूथ कैप्चरिंग का इतिहास
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाने के बाद विपक्षी इंडिया ब्लॉक उनके समर्थन में खड़ा हो गया है, जबकि भाजपा ने उनकी नीयत पर सवाल उठाते हुए अतीत का हवाला दिया है। राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए तथ्यों के साथ मतदाता सूची में गड़बड   read more

निर्वाचन आयोग ने बढ़ाया मानदेय – मतदान अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और चुनाव ड्यूटी कर्मियों को मिलेगा लाभ
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने मतदान और मतगणना से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस निर्णय का लाभ पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, मतगणना कर्मी, माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिस-होमगार्ड से लेकर चुनावी प्रक्रिया में लगे अन्य कर्मियों को मिलेगा। आयोग ने बताया कि 2014 से 2016 के बीच आखिरी बार मानदेय में वृद्धि हुई थी, जिसे अब अद्यतन कर नई दरें लागू की ग   read more

राहुल गांधी के वोट चोरी खुलासे पर प्रियंका वाड्रा का हमला – मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच की मांग
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी से जुड़े कथित सबूत पेश करने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इन आरोपों को गंभीर बताते हुए चुनाव आयोग से तत्काल जांच की मांग की है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया से कहा, "राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ पर बड़ा खुलासा किया है। इसकी जांच होनी चाहिए। चु   read more

वोट चोरी के आरोप पर चुनाव आयोग की कड़ी प्रतिक्रिया – राहुल गांधी से हलफनामा या माफी की मांग
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए 'वोट चोरी' के गंभीर आरोपों पर आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। सूत्रों के अनुसार, आयोग ने राहुल गांधी से इस मामले में हलफनामा (घोषणा-पत्र) देने को कहा है, ताकि उनके दावों की जांच की जा सके। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि राहुल गांधी अपने आरोपों और विश्लेषण को सच मानते हैं, तो उन्हें बिना   read more