दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,551 चीज़े में से 221-230 ।
प्रधानमंत्री मोदी समेत देशभर के नेताओं ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Sep 11 2025

नई दिल्ली : आचार्य विनोबा भावे की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में आचार्य विनोबा भावे को भारत के प्रमुख आध्यात्मिक नेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी बताया। उन्होंने कहा कि विनोबा भावे का जीवन गांधीवादी आदर्शों को फैलाने और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पि   read more

स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की 132वीं वर्षगांठ, पीएम मोदी समेत शीर्ष नेताओं ने किया याद
  • Post by Admin on Sep 11 2025

नई दिल्ली : स्वामी विवेकानंद के 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की 132वीं वर्षगांठ आज मनाई जा रही है। इस अवसर को ‘दिग्विजय दिवस’ और ‘विश्व बंधुत्व दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। देशभर के शीर्ष नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के योगदान को याद किया और उनके संदेश को प्रेरणादायी बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न   read more

एम्स दिल्ली ने लॉन्च किया नेवर अलोन ऐप, छात्रों को आत्महत्या से बचाने में मददगार
  • Post by Admin on Sep 10 2025

नई दिल्ली : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने एआई आधारित मानसिक स्वास्थ्य और वेलनेस प्रोग्राम 'नेवर अलोन' लॉन्च किया। इसका उद्देश्य छात्रों को आत्महत्या से रोकना और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। एम्स दिल्ली के मनोरोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. नंद कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम कॉलेजों और विश्ववि   read more

नीम करौली बाबा : समाधि के बाद भी उमड़ता है भक्तों का आस्था-सागर
  • Post by Admin on Sep 10 2025

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर में 1900 में जन्मे लक्ष्मी नारायण शर्मा, जिन्हें नीम करौली बाबा के नाम से जाना जाता है, आज भी श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। 17 वर्ष की आयु में ज्ञान प्राप्त करने के बाद संन्यास लेने वाले नीम करौली बाबा को हनुमान जी का अवतार माना जाता है। बाबा ने 11 सितंबर 1973 को वृंदावन में समाधि ली थी। देश और विदेश में बाबा के   read more

नेपाल अशांति के बीच भारत सरकार सक्रिय, फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
  • Post by Admin on Sep 10 2025

नई दिल्ली : नेपाल में लगातार दूसरे दिन भड़के हिंसक प्रदर्शनों और कर्फ्यू के बीच भारत सरकार ने वहां फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों के लिए दो आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि नेपाल स्थित भारतीय दूतावास प्रभावित लोगों से संपर्क कर सहायता प्रदान कर रहा है। जारी कि   read more

पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना फिलहाल संभव नहीं : संजय अग्रवाल
  • Post by Admin on Sep 10 2025

नई दिल्ली : केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल और डीजल को इस समय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों पर फिलहाल केंद्र सरकार को केंद्रीय उत्पाद शुल्क और राज्यों को वैट से बड़ा राजस्व मिलता है, ऐसे में तत्काल इन्हें जीएसटी में शामिल करना व्यावहारि   read more

बिहार को हाईवे की नई सौगात, मोकामा–मुंगेर खंड पर बनेगा 4-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर
  • Post by Admin on Sep 10 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने बिहारवासियों के लिए बड़ी राहत का एलान किया है। बुधवार को कैबिनेट ने बक्सर-भागलपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर के 82.40 किलोमीटर लंबे मोकामा–मुंगेर खंड के निर्माण को हाइब्रिड एन्युइटी मोड (एचएएम) पर मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर करीब 4,447 करोड़ रुपए खर्च होंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विन   read more

बिहार-झारखंड-बंगाल को नई रेल सौगात, भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट खंड का होगा दोहरीकरण
  • Post by Admin on Sep 10 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को बड़ी सौगात दी। समिति ने भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट एकल रेलवे लाइन खंड (177 किलोमीटर) के दोहरीकरण को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना पर लगभग 3,169 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सरकार का कहना है कि इस परियोजना से रेलवे की लाइन क्षमता में इज   read more

भारत और अमेरिका मिलकर बना सकते हैं मजबूत और परिवर्तनकारी साझेदारी : अमिताभ कांत
  • Post by Admin on Sep 10 2025

नई दिल्ली : भारत के पूर्व जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर एक मजबूत, संतुलित और परिवर्तनकारी साझेदारी को आकार दे सकते हैं। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता फिर से शुरू करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी का स्वागत किया। कांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म   read more

पीएम मोदी ने ट्रंप के पोस्ट पर दिया जवाब, कहा- भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और नेचुरल पार्टनर्स
  • Post by Admin on Sep 10 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए अमेरिका को भारत का “करीबी दोस्त और नेचुरल पार्टनर” बताया। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ताएं दोनों देशों की साझेदारी की असीम संभावनाओं को खोलने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। मोदी का यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रुथ सोशल पोस्ट क   read more