दिल्ली समाचार
- Post by Admin on Sep 20 2024
नई दिल्ली : 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर रामनाथ कोविंद पैनल की सिफारिशों को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को मंजूरी दे दी। इसका मकसद लोकसभा के साथ सभी राज्यों के विधानसभा और स्थानीय निकायों का चुनाव कराना है। लेकिन ये इतना आसान नहीं है। इसे लागू करने के लिए सरकार को एक नहीं, बल्कि दो-दो संविधान संशोधन विधेयकों को पास कराना होगाI जिसके तहत संविधान में कई बदलाव करने पड़ेंगेI read more
- Post by Admin on Sep 19 2024
नई दिल्ली : रिलायंस डिजिटल ने अपने ग्राहकों के लिए इस दिवाली एक विशेष ऑफर पेश किया है। "दिवाली धमाका" नामक इस ऑफर के तहत ग्राहक 1 साल तक मुफ्त जियो एयर फाइबर सेवा का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर 18 सितंबर 2024 से लेकर 3 नवंबर 2024 तक वैध है और इसमें नए और मौजूदा जियो फाइबर एवं एयर फाइबर यूजर्स दोनों शामिल हो सकते हैं। नए ग्राहकों के लिए ऑफर: जो ग्राहक 20,000 रुपये या उससे अधिक की खर read more
- Post by Admin on Sep 18 2024
नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना की स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह ने भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है। वे LCA तेजस फाइटर जेट उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। मोहना की इस कामयाबी ने वायुसेना में महिलाओं के लिए नए संभावनाओं के द्वार खोले हैं। मोहना सिंह आठ साल पहले फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुई थीं और उन्होंने अवनी चतुर्वेदी और भावना read more
- Post by Admin on Sep 18 2024
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यह स्पष्ट किया है कि वह मैरिटल रेप के मामलों पर सुनवाई करेगा, भले ही केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर कोई राय नहीं दी है। अदालत ने कहा कि वह यह जांचेगी कि क्या वैवाहिक संबंधों में रेप के आरोपों में पति को कानूनी प्रक्रिया से छूट मिलनी चाहिए या नहीं। यह फैसला तब आया है जब सरकार ने इस मुद्दे पर अब तक कोई एफिडेविट दाखिल नहीं किया है। चीफ जस्टि read more
- Post by Admin on Sep 17 2024
नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के सभी नेताओं ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के लिए आतिशी के नाम पर सहमति जताई है I जिसके बाद आतिशी पर उनकी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने निशाना साधा है और कहा है कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। भगवान दिल्ली की रक्षा करें! स्वाति ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'दिल्ली read more
- Post by Admin on Sep 17 2024
दिल्ली : भारत में एक तिहाई सेप्सिस मौतें एंटीबायोटिक प्रतिरोध (AMR) से जुड़ी हुई हैं I यह लैंसेट की नई स्टडी से सामने आया है। स्टडी के अनुसार, सेप्सिस के कारण होने वाली मौतों में से 30 प्रतिशत मामलों में एंटीबायोटिक प्रतिरोध प्रमुख कारण है। सेप्सिस एक गंभीर संक्रमण है जो शरीर की सभी अंगों को प्रभावित कर सकता है और समय पर इलाज न मिलने पर मौत का कारण बन सकता है। एंटीबाय read more
- Post by Admin on Sep 17 2024
नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जब से अपने इस्तीफे की घोषणा की तब से ये सवाल उठने लगे थे कि दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा। अब इसका फैसला आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दल की बैठक मे हो गया है और विधायकों ने आतिशी के सीएम बनाने पर सहमती जताई हैं। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी अब केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की नई सीएम होंगी।आतिशी सीएम अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात् read more
- Post by Admin on Sep 17 2024
दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 वर्ष के हो गए हैं। इस खास मौके पर पीएम मोदी किसी बड़े आयोजन या केक कटिंग सेरेमनी जैसी चीजों से खुद को दूर ही रखते हैं। पीएम बनने के बाद वह अपने हर जन्मदिन पर या तो किसी योजना को लॉन्च करते हैं या देश के लोगों के साथ समय बिताते हैं। बीजेपी सदस्य इस मौके पर सेवा पखवाड़ा शुरू करते है, तो वहीं राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में 4,000 किलो शाकाहारी read more
- Post by Admin on Sep 17 2024
दिल्ली : एक दिव्यांग महिला से अक्टूबर 2021 में बलात्कार के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के 53 वर्षीय एक पूर्व कर्मचारी को पांच साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि महिला अपना दिव्यांगता प्रमाणपत्र लेने के लिए अस्पताल गई थी । आरोपी ने उसका एक्स-रे लेते समय अपनी उंगली पीड़िता के गुप्तांग में डाल दी, जिससे उसे चोटें आईं। अदालत ने read more
- Post by Admin on Sep 16 2024
दिल्ली : सीएम पद से इस्तीफे की घोषणा के बाद, आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया उनसे मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह बैठक में केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बातचीत होगी। दोनों नेता इस मुलाकात में दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा कर सकते हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि read more