नई दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,330 चीज़े में से 481-490 ।
भारत अपने फैसले खुद करता है, किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं, ट्रंप के दावे पर विदेश मंत्री जयशंकर का करारा जवाब
  • Post by Admin on May 22 2025

नई दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उपजे भारत-पाक तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के दावों पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दो टूक प्रतिक्रिया दी है। यूरोप दौरे के तहत डच सरकारी चैनल NOS को दिए गए इंटरव्यू में जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत अपने फैसले खुद करता है और किसी तीसरे पक्ष की भूमिका की कोई आवश्य   read more

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर के घर ED की रेड, सोना तस्करी कनेक्शन से खलबली
  • Post by Admin on May 22 2025

नई दिल्ली/बेंगलुरु : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग और सोना तस्करी से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर के घर पर गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई, जिससे राज्य की सियासत में जबरदस्त हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने बेंगलुरु स्थित मंत्री के निवास सहित उनसे जुड़े शैक्ष   read more

भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा सफल : पीयूष गोयल
  • Post by Admin on May 22 2025

नई दिल्ली : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी है कि अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक के साथ उनकी हालिया बातचीत सफल रही और समझौते के पहले चरण को तेजी से आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई। पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्   read more

सुजुकी मोटरसाइकिल ने रखी नए प्लांट की आधारशिला, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
  • Post by Admin on May 22 2025

नई दिल्ली : सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने मंगलवार को हरियाणा के आईएमटी खरखौदा में 1,200 करोड़ रुपए की लागत से अपने दूसरे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी। यह प्लांट राज्य सरकार के औद्योगिक विकास और स्थानीय रोजगार सृजन के विजन को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 2027 से शुरू होगा उत्पादन, सालाना बनेगी 7.5 लाख यूनिट   read more

Gemini AI ऐप के 400 मिलियन से अधिक यूजर्स, पिचाई ने कहा— AI क्रांति की नई शुरुआत है
  • Post by Admin on May 22 2025

नई दिल्ली : गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने मंगलवार को घोषणा की कि जेमिनी एआई ऐप के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 400 मिलियन (40 करोड़) के पार पहुंच गई है। उन्होंने इसे गूगल की एआई रणनीति की एक बड़ी सफलता करार दिया। गूगल I/O 2025 कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा खुलासा अमेरिका में आयोजित गूगल I/O 2025 सम्मेलन में पिचाई ने बताया कि जेमिनी के साथ सात मि   read more

सिविल जज बनने के लिए तीन साल की वकालत अनिवार्य, लॉ ग्रेजुएट्स की सीधी भर्ती रद्द
  • Post by Admin on May 20 2025

नई दिल्ली : सिविल जज नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने तीन साल की न्यूनतम वकालत को अनिवार्य करते हुए लॉ ग्रेजुएट्स की सीधी नियुक्ति की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। न्यायिक सेवा में प्रवेश के लिए अब उम्मीदवार को अधिवक्ता के रूप में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य होगा। यह अनुभव प्रोविजनल नामांकन की तिथि से गिन   read more

ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान को सौंपने होंगे हाफिज सईद, लखवी और साजिद मीर
  • Post by Admin on May 20 2025

नई दिल्ली/तेल अवीव : पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना द्वारा चलाए गए साहसिक अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर अब कूटनीतिक मोर्चे पर भी भारत ने सख्त रुख अपना लिया है। इजराइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल रुका है, समाप्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हाफिज सईद, जकीउर रहमान लखवी और साजिद मीर जैसे आतंकियों को भारत को सौंपना   read more

आतंकी भस्मासुरों को नहीं छोड़ेगा भारत : तरुण चुग
  • Post by Admin on May 14 2025

नई दिल्ली : राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्पण और देशभक्ति का जज्बा लेकर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ से इंडिया गेट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक' के बैनर तले आयोजित इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली की मुख्   read more

रियलमी जीटी7 सीरीज : बेहतर बैटरी और अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग कॉम्बो, मल्टीटास्कर्स के लिए खास
  • Post by Admin on May 13 2025

नई दिल्ली : स्मार्टफोन्स आज महज कॉल और मैसेज से कहीं आगे बढ़ चुके हैं। ये हमारे पर्सनल सिनेमा, गेमिंग कंसोल और प्रोडक्टिविटी हब बन गए हैं। लेकिन जैसे-जैसे हमारी स्क्रीन पर बिताया गया समय बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बैटरी की खपत भी तेजी से बढ़ी है। इसी समस्या का समाधान लेकर आ रही है रियलमी की नई जीटी7 सीरीज, जो 2025 का फ्लैगशिप किलर बताई जा रही है। बेहतर बैटरी और अल्ट्रा-फास्ट चार्   read more

टोयोटा प्रमुख ने इलेक्ट्रिक वाहनों के पर्यावरणीय प्रभाव पर उठाए सवाल, हाइब्रिड को बताया बेहतर विकल्प
  • Post by Admin on May 13 2025

नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच टोयोटा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी अकीओ टोयोडा ने इस तकनीक के पर्यावरणीय प्रभाव पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को पूरी तरह से पर्यावरण हितैषी मानना सही नहीं है, क्योंकि इनकी बैटरियों के निर्माण और चार्जिंग प्रक्रिया से भी प्रदूषण फैलता है। टोयोडा ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरि   read more