पटना समाचार

दिखाया गया है 748 चीज़े में से 21-30 ।
बिहार की सियासत में नया अध्याय: नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • Post by Admin on Nov 20 2025

पटना : बिहार की राजनीति एक बार फिर ऐतिहासिक मोड़ पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सुबह 11.30 बजे पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस विशाल शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी इसे और भी खास बनाने वाली है। साथ ही कई एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के पहुंचने की भी पुष्टि हुई है। गांधी   read more

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, नई सरकार बनाने का पेश किया दावा
  • Post by Admin on Nov 19 2025

पटना : बिहार में विधानसभा चुनावों के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंप दिया। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने एनडीए की ओर से नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। राजभवन में मुलाक़ात के दौरान नीतीश कुमार ने   read more

भाजपा विधायक दल ने सम्राट चौधरी को फिर सौंपी कमान, विजय सिन्हा बने उप नेता
  • Post by Admin on Nov 19 2025

पटना : बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। उप नेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नाम पर भी मुहर लगी, जिससे पार्टी ने अपने नेतृत्व ढांचे को एक बार फिर कायम रखा है   read more

बिहार में सत्ता गठन का रोडमैप तय, जदयू ने नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से चुना नेता
  • Post by Admin on Nov 19 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जदयू विधायक दल की अहम बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया, जिससे उनके एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। इधर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक जारी है, जिसमें दल का ने   read more

नई सरकार बनने से पहले बड़ी हलचल, एनडीए बैठक में नीतीश के नेतृत्व पर लगेगी मुहर
  • Post by Admin on Nov 19 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को पटना में भाजपा और जदयू की अहम बैठकों का दौर चलेगा। इन बैठकों के बाद होने वाली एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक में नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से गठबंधन का नेता चुना जाएगा। जदयू विधायकों की बैठक सुबह 11 बजे मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर बुलाई गई है, जबकि भाजपा वि   read more

चुनावी झटके के बाद PK का संकल्प— बिहार सुधारने का मिशन अधूरा छोड़ने वाला नहीं
  • Post by Admin on Nov 18 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया है कि उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने दो टूक कहा कि “बिहार सुधारने की जिद पूरी किए बिना प्रदेश छोड़ने वाला नहीं हूं। अब सलाह का नहीं, संघर्ष का समय है।” किशोर ने माना कि उनकी टीम जनता तक अपनी बात सही तरीके स   read more

बिहार में फिर भड़का EVM विवाद : राजद ने हार को बताया पूर्व-निर्धारित खेल
  • Post by Admin on Nov 18 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राजनीतिक तापमान एक बार फिर बढ़ा दिया है। करारी हार झेलने के बाद राजद नेतृत्व ने सीधे तौर पर ईवीएम की विश्वसनीयता पर हमला बोल दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि एनडीए की “अप्रत्याशित और भारी” जीत बिना हेराफेरी संभव ही नहीं थी। हार के तुरंत बाद बीते सोमवार को राजद ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें लालू प्रसाद यादव,   read more

ईवीएम में भरे पड़े थे 25 हजार वोट, फिर भी 25 सीटें जीतना चमत्कार : जगदानंद
  • Post by Admin on Nov 18 2025

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद राजद अब चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। सोमवार को हुई विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव को नेता चुने जाने के बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने एक चौंकाने वाला दावा कर राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया। पत्रकारों से बातचीत में जगदानंद ने आरोप लगाया कि “हर ईवीएम में पहले से ही 25 हजार वोट मौजूद थे।” उ   read more

रोहिणी मामले पर भड़के तेज प्रताप, कहा—अन्याय का परिणाम भयावह होगा
  • Post by Admin on Nov 16 2025

पटना : बिहार की सियासत में पारिवारिक तूफ़ान गहराने लगा है। राजद सुप्रीमो और मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बहन रोहिणी आचार्य से जुड़े विवाद पर बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए सोशल मीडिया पर भावुक संदेश जारी किया है। पार्टी की करारी चुनावी हार के बाद उठे आरोपों ने यादव परिवार में तनाव और बढ़ा दिया है। तेज प्रताप ने लिखा कि बहन का अपमान किसी भी कीम   read more

कठिन दौर से गुजर रहा लालू परिवार, हालात जल्द सुधरें : चिराग पासवान
  • Post by Admin on Nov 16 2025

पटना : बिहार चुनाव के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने की खबरों ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू परिवार “बहुत कठिन दौर” से गुजर रहा है और वह चाहते हैं कि हालात जल्द सामान्य हों। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग न   read more