मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,715 चीज़े में से 1,041-1,050 ।
टीबी मुक्त भारत की ओर कदम, 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान का आगाज
  • Post by Admin on Dec 13 2024

मुजफ्फरपुर : टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए शुक्रवार को 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन सह जागरूकता अभियान का शुरुआत श्किया गया। यह अभियान 13 दिसंबर से शुरू होकर 23 जनवरी तक चलेगा। जिले के सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Dec 13 2024

मुजफ्फरपुर : कल आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मनोज कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जयश्री कुमारी भी उपस्थित रहीं। बैठक में जिला बार   read more

सरैया में भू माफियाओं के खिलाफ बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के छात्र-युवा संगठन में व्यापक रोष
  • Post by Admin on Dec 13 2024

मुजफ्फरपुर : सरैया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी और शौचालय तोड़कर अवैध रूप से अस्पताल की 62 फीट जमीन पर कब्जा करने के खिलाफ बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के छात्र-युवा संगठन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मनोविज्ञान विभाग में आयोजित छात्र नेताओं की बैठक में लिया गया। जहां छात्रों ने इस अवैध कब्जे को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की। बैठक में छात्र   read more

जिलाधिकारी ने मुसहरी प्रखंड में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को कैंप मोड में समाधान का दिया निर्देश
  • Post by Admin on Dec 13 2024

मुजफ्फरपुर : जिले में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने गुरुवार को अधिकारियों की टीम के साथ मुसहरी प्रखंड के नरौली पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने योजनाओं का लाभ नागरिकों तक कैंप मोड में पहुंचाएं   read more

नाजीपुर गांव में लगी भीषण आग, चार घर जलकर राख
  • Post by Admin on Dec 13 2024

मुजफ्फरपुर : बुधवार की रात जिले के मुशहरी प्रखंड स्थित नाजीपुर माई स्थान गांव में अचानक आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। इस भीषण घटना में आधे दर्जन से अधिक बकरियां, मोटरसाइकिल, बर्तन, जेवरात और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए। आग की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन घरों का अधिकांश सामान जल चुका था। हालांकि,   read more

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्मारिका का विमोचन, संगोष्ठी में देशभर के रिसोर्स पर्सन हुए सम्मिलन
  • Post by Admin on Dec 13 2024

मुजफ्फरपुर : नई दिल्ली के भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् द्वारा प्रायोजित “योग: सिद्धांत और चिकित्सा” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में किया गया। इस संगोष्ठी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने किया।  उद्घाटन सत्र में उन्होंने गीता की प्रसिद्ध उक्ति “कर्मों में कुशलता ही योग है” का उ   read more

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रामेश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
  • Post by Admin on Dec 13 2024

मुजफ्फरपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रामेश्वर महाविद्यालय इकाई ने गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंप कर कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय में विभिन्न सुविधाओं की कमी को लेकर समस्याओं का उल्लेख किया गया। ज्ञ   read more

पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने डीएम से मिलकर कांटी क्षेत्र की जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार की रखी मांग
  • Post by Admin on Dec 13 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के कांटी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक जर्जर सड़कों के मरम्मत को लेकर पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी (डीएम) से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपकर जिलाधिकारी से इन सड़कों के शीघ्र जीर्णोद्धार की मांग की।  प्रतिनिधियों ने डीएम से निवेदन किया कि जर्जर सड़कों के मरम्मत कार्   read more

दामोदरपुर में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण अभियान में जुटे क्षेत्रवासी
  • Post by Admin on Dec 13 2024

मुजफ्फरपुर : गुरुवार को दामोदरपुर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और जीवनदायिनी पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दामोदरपुर के मध्य विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ।  जिसमें पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा पर व्यापक चर्चा की गई। कार्य   read more

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में विद्यार्थियों को क्रिटिकल थिंकिंग के लिए किया प्रेरित
  • Post by Admin on Dec 13 2024

मुजफ्फरपुर : गुरुवार को जिले के सादातपुर स्थित भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में एनसीटीई के निर्देशों के तहत आयोजित लिंग भेदभाव पर आधारित कार्यक्रम में बीएड और डीएलएड के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को एक शार्ट मूवी दिखाई गई और इसके बाद इस विषय पर चर्चा की गई।  कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लिंग भेदभाव के प्रति संवेदनशीलता पैदा करना और उन्हें समाज म   read more