लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,542 चीज़े में से 1,481-1,490 ।
ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत चार वर्षीय बच्चा सकुशल बरामद, परिजनों ने जताया आभार
  • Post by Admin on Jul 04 2025

लखीसराय : पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल आरपीएफ आउट पोस्ट बड़हिया के तत्वावधान में एक बार फिर "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत सराहनीय मानवीय पहल देखने को मिली। शुक्रवार को गाड़ी संख्या 13332 (डाउन) में यात्रा कर रहे दरभंगा निवासी एक दंपति का चार वर्षीय पुत्र रास्ते में बिछड़ गया, लेकिन आरपीएफ और जीआरपी की तत्परता से कुछ ही समय में परिजनों से मिलवा दिया गया।   read more

लखीसराय जिला स्थापना दिवस पर भव्य समारोह, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया उद्घाटन
  • Post by Admin on Jul 03 2025

लखीसराय : जिले के स्थापना के 32वें वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को टाउन हॉल परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र भी उनके साथ उपस्थित रहे। समारोह के दौरान डिप्टी सीएम और जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। महिला एव   read more

विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मेला और सेवा पखवाड़ा का आयोजन, तैयारी तेज
  • Post by Admin on Jul 03 2025

लखीसराय : आगामी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले में स्वास्थ्य मेला सह मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 27 जून से 10 जुलाई तक सामुदायिक उत्प्रेरण पखवाड़ा और 11 जुलाई से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंख्या स्थिरता को लेकर लोगों में व्यापक जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस सं   read more

लखीसराय में लगेगा रोजगार एक्सप्रेस कैंप, युवाओं के लिए सीधी नियुक्ति का मौका
  • Post by Admin on Jul 02 2025

लखीसराय : जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर एक बार फिर दस्तक दे रहा है। जिला नियोजनालय, लखीसराय द्वारा 04 जुलाई 2025 (गुरुवार) को एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी DELHIVERY LIMITED युवाओं की सीधी भर्ती करेगी। यह कैंप जिला नियोजनालय परिसर में प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगा। कंपनी द्वारा Delivery Executive पद के लिए कुल 20 रिक्तियों को भरा जाएग   read more

लखीसराय स्थापना दिवस : ऐतिहासिक विरासत और विकास यात्रा का बनेगा भव्य गवाह
  • Post by Admin on Jul 02 2025

लखीसराय : जिला स्थापना दिवस को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 3 जुलाई 1994 को लखीसराय जिला का स्थापना हुआ था। जिला प्रशासन के द्वारा 32वां स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ मनाए जाने को लेकर तैयारी की जा रही है। लखीसराय जिला स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले की गौरवशाली विरासत, विकास की यात्रा और सामाजि   read more

डीएम ने चलाया घर-घर संपर्क अभियान, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बांटे एन्यूमरेशन फॉर्म
  • Post by Admin on Jul 01 2025

लखीसराय : आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को लखीसराय के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम के तहत लाली पहाड़ी क्षेत्र के आसपास घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) का वितरण किया। यह अभियान नए मतदाताओं को जोड़ने और वर्तमान मतदाता सू   read more

जल जीवन हरियाली दिवस पर वर्षा जल संचयन व युवाओं में जागरूकता को लेकर परिचर्चा
  • Post by Admin on Jul 01 2025

लखीसराय : समाहरणालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष में मंगलवार को 'जल जीवन हरियाली दिवस' का आयोजन किया गया। जुलाई माह के इस आयोजन की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग, लखीसराय को सौंपी गई थी। हर माह के पहले मंगलवार को आयोजित होने वाला यह विशेष दिवस पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण और हरियाली अभियान को गति देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इस बार के जल जीवन हरियाली दिवस पर आयोजित   read more

माउंट लिट्रा जी स्कूल में जून माह के स्टार परफॉर्मर घोषित, अवकाश के दौरान भी छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
  • Post by Admin on Jul 01 2025

लखीसराय : स्थानीय माउंट लिट्रा जी स्कूल में जून माह के ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ की घोषणा बड़े उत्साह के साथ की गई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास और बहुमुखी प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक माह मेधावी और रचनात्मक छात्रों का चयन किया जाता है। यह चयन केवल शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर नहीं, बल्कि अनुशासन, रचनात्मकता, सामाजिक सहभागिता औ   read more

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं संग बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Jul 01 2025

लखीसराय : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बड़हिया परियोजना कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस बंदना पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें बड़हिया प्रखंड की सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविकाओं ने   read more

लखीसराय पुलिस बल को मिले 169 नए सिपाही, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
  • Post by Admin on Jul 01 2025

लखीसराय : जिले की कानून-व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में मंगलवार को एक अहम पहल हुई, जब लखीसराय पुलिस लाइन परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में 169 नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सभी नवप्रवेशी जवानों को सेवा, कर्तव्य और अनुशासन का संकल्प दिलाते हुए उन्हें पुलिस बल का अभिन्न हिस्सा बनाया। इस अवसर पर 90 पुरुष और 79 महिला सिपा   read more