लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,542 चीज़े में से 1,441-1,450 ।
तिलक और आजाद की जयंती पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 310 प्रतिभागियों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
  • Post by Admin on Jul 23 2025

लखीसराय : जिला प्रशासन लखीसराय के तत्वावधान में बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर खेल भवन परिसर में एक भव्य संस्कृति एवं साहित्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के चयनित स्कूलों से 155 टीमों के 310 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक टीम में दो प्रतिभागी शामिल थे। प्र   read more

मतदाताओं की सुविधा के लिए लखीसराय में 149 नए मतदान केंद्र स्थापित, कुल संख्या हुई 904
  • Post by Admin on Jul 20 2025

लखीसराय : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत लखीसराय जिले में 149 नए मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। इसके साथ ही जिले में अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 904 हो गई है, जो पहले 755 थी। यह निर्णय 1 जुलाई 2025 की मतदाता स्थिति के आधार पर लिया गया है, जिसमें प्रति मतदान केंद्र अधिकतम 1200 मतदाताओं का मानक तय किया गया है। इसी आधार पर पूरे   read more

कवि गोष्ठी में समाज और राष्ट्र पर केंद्रित कविताओं से कवियों ने बांधा समां
  • Post by Admin on Jul 20 2025

लखीसराय : स्थानीय प्रभात चौक स्थित एक निजी होटल के सभागार में रविवार को जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय के तत्वावधान में एक भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक सरोकारों से ओतप्रोत इस काव्य संध्या में जिले के कोने-कोने से आए कवियों ने अपनी विविध रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन क   read more

लखीसराय में गरजे डिप्टी सीएम, कहा - अपराध करेगा तो जिंदा नहीं बचेगा
  • Post by Admin on Jul 19 2025

लखीसराय : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने दो दिवसीय लखीसराय दौरे के दौरान अपराध और अराजकता पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अब राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी— “जो बिहार में अपराध करेगा, वह जिंदा नहीं बचेगा।” सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार "जीरो टॉलरेंस की   read more

हिन्दी साहित्य के समर्पित साधक डॉ. विजय विनीत को मिला गुरुरत्न सम्मान
  • Post by Admin on Jul 19 2025

लखीसराय : हिन्दी भाषा, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले सूर्यगढ़ा (लखीसराय) निवासी शिक्षाविद् और हिन्दी प्राध्यापक डॉ. विजय विनीत को प्रतिष्ठित 'गुरुरत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें गुरुपूर्णिमा 2025 के अवसर पर विश्व गंगा वाहिनी शोध संस्थान, आगरा (उत्तर प्रदेश) द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप डॉ. व   read more

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में प्रथम मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम घोषित, छात्रों ने दिखाया अनुशासन और उत्कृष्टता का परिचय
  • Post by Admin on Jul 19 2025

लखीसराय : माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, लखीसराय में शनिवार को प्रथम मूल्यांकन परीक्षा (PT-1) का परिणाम उत्सवपूर्ण वातावरण में घोषित किया गया। निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप परीक्षा का सफल आयोजन हुआ और अब छात्रों को उनके प्रदर्शन के अनुसार अंक पत्र वितरित किए जा रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी दी कि इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने अनुशासन और मेहनत के साथ भाग लिया, ज   read more

सदर अस्पताल की सफाई व्यवस्था अब जीविका दीदियों के हाथ, पहले ही दिन दिखा असर
  • Post by Admin on Jul 16 2025

लखीसराय : लखीसराय सदर अस्पताल की सफाई व्यवस्था में अब नया अध्याय शुरू हो गया है। बुधवार से 'जीविका समूह' की महिलाओं ने आधिकारिक रूप से अस्पताल की साफ-सफाई का जिम्मा संभाल लिया, और पहले ही दिन उनके कार्य ने मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों का दिल जीत लिया। अब अस्पताल में तीन शिफ्टों में 120 जीविका दीदियों की टीम स्वच्छता कार्यों को अंजाम दे रही है। बुधवार सुबह क   read more

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक आयोजित, डीएम ने की भागीदारी की अपील
  • Post by Admin on Jul 16 2025

लखीसराय : जिले में आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अब तक हुई प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में मतदात   read more

लखीसराय में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का उद्घाटन, आम मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी
  • Post by Admin on Jul 16 2025

लखीसराय : जिले में आगामी चुनावों को लेकर मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से जुड़े भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से आज लखीसराय अनुमंडल कार्यालय परिसर में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रत   read more

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित, बीएलओ को दिए गए सख्त निर्देश
  • Post by Admin on Jul 14 2025

लखीसराय : नगर परिषद बड़हिया के सभागार में सोमवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार ने की। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), पर्यवेक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सूची के सत्यापन, अद्यतन और डिजिटलीकरण से जुड़ी प्रक्रिय   read more