लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,325 चीज़े में से 91-100 ।
कौशल विकास मिशन के तहत सखी वार्ता आयोजित, महिलाओं को आत्मनिर्भरता की सीख
  • Post by Admin on Aug 30 2025

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में आनंद फाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल विकास मिशन संस्थान में शनिवार को महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित ‘सखी वार्ता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने की। सिलाई-कटाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षार्थियों को संबोधि   read more

लखीसराय में 5 सितम्बर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 30 2025

लखीसराय : लखीसराय जिले के बड़हिया स्थित माँ बाला त्रिपुर सुन्दरी रक्तदान समूह के तत्वावधान में आगामी 5 सितम्बर 2025 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सदर अस्पताल लखीसराय स्थित ब्लड बैंक में सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा। संस्था की ओर से बताया गया कि इस अवसर पर युवाओं और समाजसेवियों से बड़ी संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की   read more

RCH 2.0 पर कार्यशाला का आयोजन, मातृ और शिशु स्वास्थ्य में डिजिटल निगरानी को बढ़ावा
  • Post by Admin on Aug 29 2025

लखीसराय : शुक्रवार को सदर अस्पताल लखीसराय में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, लखीसराय की अध्यक्षता में RCH 2.0 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला स्तर से अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार भारती, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक आशुतोष सिंह, जिला योजना समन्वयक   read more

मेजर ध्यानचंद जयंती पर +2 उच्च विद्यालय में खेल दिवस का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 29 2025

लखीसराय : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को+2 उच्च विद्यालय खावा राजपुर के प्रांगण में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नव नियुक्त प्रधानाध्यापक रुपेश कुमार और खेल शिक्षक सुशील कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर कक्षा नवम और कक्षा दशम के छात्रों के बीच रोमांचक बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया   read more

प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा आक्रामक, सार्वजनिक माफी की उठी मांग
  • Post by Admin on Aug 28 2025

लखीसराय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कड़ी निंदा की है। गुरुवार शाम लखीसराय में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि राहुल गांधी ने दरभंगा में “वोट अधिकार यात्रा” के दौरान माननीय प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माता जी के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर लोकतंत्र की मर्यादा को तार-   read more

अवैध पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, कई वाहनों पर कार्यवाही
  • Post by Admin on Aug 28 2025

लखीसराय : शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार को अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विद्यापीठ चौक और लखीसराय रेलवे स्टेशन क्षेत्र में खड़े टोटो, ऑटो और मोटरसाइकिलों पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मुकुल पंकज मणि ने किया। उन्होंने कहा, “लखीसराय में सुगम याताया   read more

शराबबंदी कानून उल्लंघन में चार महिला धंधेबाज और एक शराबी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Aug 28 2025

लखीसराय : राज्य में लागू शराबबंदी कानून के अनुपालन को लेकर उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर चार महिला धंधेबाज और एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, कजरा थाना क्षेत्र के सहान मुसहरी वार्ड संख्या-7 निवासी कमली देवी, पति- अजय चौधरी को सात लीटर चुलाई शराब के साथ पकड   read more

लखीसराय में गूँजेगी कविता की स्वर लहरियाँ, 31 अगस्त को काव्य गोष्ठी का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 28 2025

लखीसराय : जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय आगामी रविवार (31 अगस्त) को के.एस.एस. कॉलेज रोड स्थित एक निजी सभागार में मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन करने जा रहा है। सुबह 11:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में कविताओं की स्वर लहरियाँ गूँजेंगी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘नवल कंठ’ पत्रिका का लोकार्पण तथा सम्मेलन के आगामी चुनाव पर केंद्रित विशेष परिचर्चा होगी। इस साहित्यि   read more

लखीसराय में अधूरा विद्यालय भवन बना चुनावी मुद्दा, शिक्षा व्यवस्था पर बढ़ रहा जनाक्रोश
  • Post by Admin on Aug 27 2025

लखीसराय : विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही लखीसराय जिले में शिक्षा बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता दिख रहा है। अब तक यहां की राजनीति जातीय समीकरणों पर टिकी रही है, लेकिन इस बार मतदाता उच्च शिक्षा संस्थानों की कमी और अधूरे पड़े शैक्षणिक प्रोजेक्ट्स को लेकर ज्यादा मुखर नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा दुर्गा बालिका विद्यालय की हो रही है, जिसका भवन निर्माण वर्षों बाद भी अध   read more

लखीसराय में भीषण सड़क दुर्घटना, भाजपा कार्यकर्ताओं की तत्परता से बचीं 7 जिंदगियाँ
  • Post by Admin on Aug 27 2025

लखीसराय : जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत मां तारा स्कूल के समीप बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रही टेम्पो, बलेनो कार और एक बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उठाकर एंबुलेंस व निजी व   read more