द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज में आशा भोसले की पोती आएंगी नजर

  • Post By Admin on Mar 31 2024
द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज में आशा भोसले की पोती आएंगी नजर

भारतीय सिनेमा की जानी-मानी गायिका आशा भोंसले की पोती और गायिका जनाई भोंसले अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। वह फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज में नजर आएंगी। संदीप सिंह इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशन अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसे लेकर वो काफी उत्साहित हैं। फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज में जनाई शिवाजी महाराज की पत्नी महारानी साई भोसले की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की रिलीज तारीख से पर्दा उठ चुका है। यह फिल्म 19 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। एक कार्यक्रम में जनाई ने कहा, माफ करना, आज मैं कुछ नहीं बोल पाउंगी। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। आप सब लोगों के साथ ऐसा मौका मिला। सॉरी। धन्यवाद।फिल्म का पहला पोस्टर भी सामना आया है, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। कास्टिंग के बारे में बात करते हुए संदीप ने कहा, मैं जनाई भोसले को लॉन्च करते हुए बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की वंशज हैं। साथ ही वह दिवंगत लता मंगेशकर, और आशा भोसले जैसी प्रतिभा के परिवार से नाता रखती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही एक भावपूर्ण आवाज उपहार में मिली है। साथ ही वह संगीत का शौक भी रखती हैं। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग जानते है कि वह एक अच्छी डांसर भी हैं। वह अपने किरदार रानी साईं बाई के साथ पूरा न्याय करेंगी। इमर्सो स्टूडियो और लीजेंड स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 19 फरवरी, 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर रिलीज होगी।