साहित्य जगत में एलएनटी का परचम, डॉ. जितेन्द्र मिश्रा को मेवादेव लॉरेल सम्मान

  • Post By Admin on Jan 03 2026
साहित्य जगत में एलएनटी का परचम, डॉ. जितेन्द्र मिश्रा को मेवादेव लॉरेल सम्मान

मुजफ्फरपुर : ललित नारायण तिरहुत (एल.एन.टी.) कॉलेज, मुजफ्फरपुर के अंग्रेज़ी विभाग के प्राध्यापक डॉ. (ले.) जितेन्द्र कुमार मिश्रा को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित ‘मेवादेव लॉरेल अवार्ड–2025’ प्रदान किया गया है। यह सम्मान समकालीन साहित्यिक संस्था कॉन्टेम्पररी लिटरेरी सोसाइटी ऑफ़ अमलोर, बांदा (उत्तर प्रदेश) की ओर से दिया गया।

डॉ. जितेन्द्र कुमार मिश्रा वर्तमान में एल.एन.टी. कॉलेज में अंग्रेज़ी के प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षण कार्य के साथ-साथ वे साहित्यिक सृजन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके चर्चित नाटक ‘कोबल्स ऑफ कांके’ को साहित्यिक जगत में विशेष पहचान मिली है, जिसमें सामाजिक यथार्थ और समकालीन संवेदनाओं को सशक्त एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

संस्था द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रथम ट्रस्ट्स ग्रुप के अंतर्गत संचालित मंच से इंटरनेशनल आइकॉन ऑफ लिटरेचर के रूप में प्रदान किया गया। यह संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संवर्धन के लिए जानी जाती है।

डॉ. मिश्रा को दिया गया यह सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस उनके निरंतर साहित्यिक सृजन, बौद्धिक प्रतिबद्धता तथा सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना के प्रति समर्पण की सार्वजनिक स्वीकृति माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर एल.एन.टी. कॉलेज की प्राचार्य प्रो. ममता रानी सहित शिक्षा एवं साहित्य जगत से जुड़े अनेक विद्वानों, शिक्षकों और साहित्यकारों ने डॉ. जितेन्द्र कुमार मिश्रा को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।