क्राइम समाचार

दिखाया गया है 1,431 चीज़े में से 1-10 ।
लखीसराय में शराब माफियाओं पर पुलिस का प्रहार, सात आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 14 2026

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। 13 जुलाई को उत्पाद थाना पुलिस और संबंधित थाना क्षेत्रों में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान शराब की बिक्री और सेवन के मामलों में सात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी शराब, चुलाई शराब और जावा महुआ घोल भी बरामद किया गया। पुलिस के अनु   read more

पहलगाम हमले पर NIA का कड़ा प्रहार, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
  • Post by Admin on Jul 14 2026

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी कानूनी सफलता मिली है। जम्मू की एक अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। यह कार्रवाई एनआईए की ओर से दायर याचिका पर की गई, जिसमें हाफिज सईद को हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। एनआईए ने 10 जुलाई को दाखिल अपनी पूरक चार्   read more

लखीसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 12 2026

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 11 जुलाई 2026 को उत्पाद थाना की टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शराब बेचने और सेवन करने के आरोप में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान महुआ शराब, जावा महुआ, विदेशी शराब तथा एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया। उत्पाद विभाग की रि   read more

किऊल रेलवे स्टेशन पर सीबीआई का छापा, माल पर्यवेक्षक समेत दो लोग गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 12 2026

लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल रेलवे स्टेशन के माल पर्यवेक्षक (गुड्स सुपरवाइजर) और उनके एक निजी सहयोगी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), पटना की टीम द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों को 50 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार स्टेशन अधीक्ष   read more

किऊल स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मोबाइल चोर गिरफ्तार, 20 हजार का फोन जब्त
  • Post by Admin on Jul 12 2026

लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बरामद ओप्पो कंपनी के मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। आरपीएफ के अनुसार निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रम   read more

साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर वार : बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला युवक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 10 2026

लखीसराय : लखीसराय पुलिस ने साइबर ठगी के लिए कमीशन के आधार पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 4,800 रुपए नकद बरामद किए हैं, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को कबैया थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि गोसाई टोला वार्ड संख्या-21 स्थित ए   read more

अवैध हथियार के साथ वायरल रील पड़ी भारी, आरोपी पर केस दर्ज
  • Post by Admin on Jul 10 2026

लखीसराय : सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करते हुए वायरल हुए वीडियो मामले में लखीसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने वीडियो अपलोड करने वाले युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। लखीसराय पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 जुलाई को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के द   read more

चानन में अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, 3 हजार लीटर जावा महुआ व छह भट्ठियां नष्ट
  • Post by Admin on Jul 10 2026

लखीसराय : शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चानन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के भलुई पंचायत अंतर्गत जगुआजोर कोड़ासी गांव में अवैध शराब निर्माण के अड्डे पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 लीटर महुआ देशी शराब, 3,000 लीटर जावा महुआ बरामद कर नष्ट कर दिया, जबकि अवैध शराब बनाने में उपयोग की जा रही छह भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया। थान   read more

ऑपरेशन सतर्क के तहत किऊल स्टेशन पर लावारिस बैग से 7.5 लीटर विदेशी शराब बरामद
  • Post by Admin on Jul 10 2026

लखीसराय : पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत किऊल रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए एक लावारिस बैग से 7.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है। आरपीएफ के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, आरक्षी सुरेंद्र पासवान तथा अपराध आसूचना शाखा,   read more

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा : किऊल स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 10 2026

लखीसराय : पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत किऊल रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक जोड़ी पीले धातु जैसी कान की बाली तथा मोबाइल का टूटा हुआ कवर भी बरामद किया गया है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, दानापुर के   read more