फर्जी मतदान करा रहा था बम कांड का आरोपी, मौके से पुलिस ने पकड़ा

  • Post By Admin on Mar 18 2018
फर्जी मतदान करा रहा था बम कांड का आरोपी, मौके से पुलिस ने पकड़ा

मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के दौरान रविवार को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से एक अपराधी प्रवृति के युवक को गिरफ्तार किया है | युवक की गिरफ्तारी लंगट सिंह कॉलेज परिसर से मतदान के दौरान पुलिस ने की| पकड़े गये युवक का नाम धनंजय सिंह उर्फ राजा बताया जाता है| पुलिस को यह जानकारी मिली कि धनंजय छात्र संघ चुनाव के दौरान फर्जी मतदान कराने को लेकर सक्रिय है| बस क्या था पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया| गिरफ्तार युवक संदिग्ध चरित्र का बताया जाता है| उक्त युवक विश्वविद्यालय परिसर स्थित एक छात्रावास पर बमबारी एवं फायरिंग मामले में नामजद है| गिरफ्तार धनंजय के विरुद्ध पूर्व से ही विश्वविद्यालय थाने में कांड संख्या 31/2017 दर्ज है| उक्त युवक की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है|