कहाँ हैं बेटियाँ सुरक्षित : फिर से एक बार मुजफ्फरपुर सुर्ख़ियों में है और कारण शर्मिंदगी भरा है

  • Post By Admin on Jun 09 2018
कहाँ हैं बेटियाँ सुरक्षित : फिर से एक बार मुजफ्फरपुर सुर्ख़ियों में है और कारण शर्मिंदगी भरा है

न्यूज़ डेस्क :-  मुजफ्फरपुर में सरकार द्वारा संचालित बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों के यौन शोषण के मामले का खुलासा हुआ है। यह खुलासा मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था ‘टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस’ ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक हॉस्टल की 44 में से तीन लड़कियाँ माँ बनने वाली हैं। 

ग़ौरतलब ये है कि ये तीनों लड़कियाँ नाबालिग़ हैं। उसी रिपोर्ट में आगे इस बात का भी खुलासा हुआ है कि यहां रहने वाली लड़कियां को नेता से लेकर अधिकारी तक के घरों में उनके मनोरंजन के लिए भेजा जाता था। जबकि हैरानी की बात यह है कि इन बेसहारा लड़कियों को यहाँ आश्रय देने के नाम पर रखा जाता था। 

इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। बालिका गृह का संचालन करने वाली संस्था के लोग पहले से ही फरार हैं। जिला प्रशासन ने आनन-फानन में वहां रहने वाली लड़कियों को पटना और मधुबनी स्थानांतरित कर दिया है और बालिका सुधार गृह को सील कर दिया है। 

वैसे सोचने वाली बात यह है कि कैसे शहर के कानून व्यवस्था को धत्ता बता कर उनके नाक के नीचे यह गन्दा खेल चलता रहा। कहीं न कहीं इसमें कानून के रखवाले भी तो शामिल नहीं थे ये बात आने वाले वक़्त में साफ़ हो जायेगा।