देश समाचार

दिखाया गया है 1,114 चीज़े में से 1,001-1,010 ।
कर्तव्य पथ पर दिखा आत्मनिर्भर भारत की झलक, स्वदेशी हथियारों ने बढ़ाया हौसला
  • Post by Admin on Jan 26 2023

नई दिल्ली: भारत ने आज गणतंत्र दिवस के मौके पर निकली परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 'आत्मनिर्भर भारत' की झलक दिखाई। परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी की मौजूदगी में भारत ने अपनी सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया। भव्य परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भारत की तीनों सेनाओं   read more

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के साथ देश भर में फहराया गया तिरंगा
  • Post by Admin on Jan 26 2023

नई दिल्ली: देश का 74वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरी आन-बान और शान के साथ गुरुवार को कर्तव्य पथ पर शुरू हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत सभी गणमान्य अतिथि, राजनेता, सैन्य अधिकारी कर्तव्य पथ पर मौजूद हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू का यहां पहुंचने   read more

देश भर में होगी बैंक हड़ताल, कई सेवाएं होंगी प्रभावित
  • Post by Admin on Jan 25 2023

नई दिल्ली : अगर आपका भी इस महीने के आखिर में बैंक से जुड़ा काम है तो जल्द ही निपटा ले. जनवरी के आखिरी हफ्ते में बैंक जाने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 28 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक बैंक सेवाएं बाधित रह सकती है. बता दे कि बैंक यूनियन की तरफ से दो दिन का हड़ताल करने का फैसला लिया गया है. बैंक हड़ताल की वजह से एटीएम से पैसा निकालने से लेकर कई सेवाएं प्रभावित हो सकती है. बैंक   read more

जल जीवन मिशन : अब तक 11 करोड़ नल जल कनेक्शन, प्रधानमंत्री ने की प्रशंसा
  • Post by Admin on Jan 25 2023

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जल जीवन मिशन के तहत 11 करोड़ नल जल कनेक्शन की उपलब्धि की प्रशंसा की। मोदी ने इस पहल से लाभान्वित होने वाले लोगों को बधाई दी और मिशन को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वालों को सराहा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “एक महान उपलब्धि, भारत के लोगों को ‘हर   read more

गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 22 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित
  • Post by Admin on Jan 25 2023

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी। इन सभी को विभिन्न श्रेणियों में पदक से सम्मानित किया जायेगा। इनमें झारखंड पुलिस को नौ वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए एक राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 पुलिस पदक की घोषणा हुई है। इन्हें मिला है पुलिस वीरता पदक एएसआई अरुण कुमार सिंह, एए   read more

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों को दी बधाई
  • Post by Admin on Jan 25 2023

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चुनाव आयोग के प्रयासों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई। इस वर्ष की थीम ‘वोटिंग जैसा कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से वोट देता हूं’ से प्रेरित होकर, हम सभी चुनाव में सक्रिय भागीदारी को और मजबूत करने और अपने लोकतंत   read more

राष्ट्रपति भवन में अब्देल फतह अल-सिसी का भव्य स्वागत
  • Post by Admin on Jan 25 2023

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार) सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का स्वागत किया। रायसीना हिल पर स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंचे अब्देल फतह अल-सिसी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उनसे मुलाकात की। अब्दुल फतेह अल-सिसी आज द्विपक्षीय वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्   read more

प्रधानमंत्री करेंगे मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी से मुलाकात
  • Post by Admin on Jan 25 2023

नई दिल्ली: मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसी आज (बुधवार) द्विपक्षीय वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगे। वह दोनों देशों के बीच स्थानीय मुद्रा में कारोबार करने का प्रस्ताव करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय कारोबार के साथ ही रक्षा क्षेत्र में सहयोग प्रगाढ़ करने पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ वह पहले एकांत   read more

भारतीय सेना की तैयारी : चीन सीमा पर तैनात होंगे रोबोटिक खच्चर
  • Post by Admin on Jan 25 2023

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने अगली परिवर्तनकारी छलांग लगाते हुए विशेष परिस्थितियों में तैनाती के लिए 48 जेटपैक सूट और 100 रोबोट खच्चर खरीदने का फैसला किया है। चीन सीमा पर हालात से निपटने के लिए सरकार से सशस्त्र बलों को दी गई आपातकालीन शक्तियों के तहत यह टेंडर जारी किए गए हैं। अमेरिका और यूके के बाद भारत तीसरा देश बन जाएगा, जिसके पास जेटपैक सैनिक होंगे। भारतीय सेना ने अपनी सूची म   read more

प्रधानमंत्री ने डॉ. बीवी दोशी के निधन पर जताया दुख
  • Post by Admin on Jan 24 2023

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वास्तुकार डॉ. बीवी दोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. दोशी के साथ मुलाकात की एक पुरनी तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि “डॉ बीवी दोशी जी एक शानदार वास्तुकार और एक उल्लेखनीय संस्था निर्माता थे। आने वाली पीढ़ियों को भारत भर में उनके समृद्ध कार्यों की प्रशंसा करके उनक   read more