व्यापार समाचार

दिखाया गया है 319 चीज़े में से 101-110 ।
एयर इंडिया विमान हादसे के बाद शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल, एविएशन कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट
  • Post by Admin on Jun 14 2025

मुंबई : अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद शेयर बाजार में तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिली। हादसे की खबर सामने आते ही एविएशन सेक्टर से जुड़े शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सुरक्षा चिंताओं और संभावित नियामकीय जांच की आशंका के चलते निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। एअर इंडिया का विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर 242 यात्रियों को लेकर   read more

50 पैसे के शेयर ने निवेशकों को दिया 715% का जबरदस्त रिटर्न, नंदन डेनिम्स के शेयर में जोरदार उछाल
  • Post by Admin on May 27 2025

नई दिल्ली : नंदन डेनिम्स लिमिटेड के शेयर सोमवार को निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। कंपनी ने मार्च 2025 तिमाही में शानदार राजस्व वृद्धि दर्ज की, जिससे शेयर ने इंट्रा-डे ट्रेडिंग में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी। दोपहर 1 बजे के करीब बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.74 प्रतिशत बढ़कर 4.09 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस पेनी स्टॉक ने दिन के दौरान 4.2 प्रतिशत की तेजी दिखाते हुए 4.19 रु   read more

चमड़ा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, DGFT ने हटाए कई प्रतिबंध
  • Post by Admin on May 27 2025

नई दिल्ली : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने वैल्यू-एडेड चमड़ा उत्पादों के निर्यात को सुगम बनाने के लिए अहम कदम उठाया है। मंत्रालय ने एक नई अधिसूचना जारी कर चमड़ा निर्यात पर लगाए गए कई प्रमुख प्रतिबंध हटा दिए हैं, जिससे व्यापारियों के लिए अनुपालन का बोझ कम होगा और कारोबार में सहजता बढ़ेगी। अब बंदरगाह प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, ज   read more

Paytm ने लॉन्च किया नया फीचर, अब Users रख सकेंगे अपनी पेमेंट्स को सीक्रेट
  • Post by Admin on May 26 2025

नई दिल्ली : डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और खास फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम है 'सीक्रेट पेमेंट हाइडिंग'। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स अपनी कुछ खास या निजी ऑनलाइन पेमेंट्स को अपनी पेमेंट हिस्ट्री से छुपा सकेंगे। यह नई सुविधा उन लोगों के लिए बेहद काम की है जो अपनी भुगतान गतिविधियों को प्राइवेसी में रखना चाहते हैं। पेटीएम का यह नया   read more

OYO का नया दांव : अब होटल के साथ घर भी मिलेगा किराए पर, ऑस्ट्रेलियाई कंपनी मेडकॉम्फी का अधिग्रहण
  • Post by Admin on May 26 2025

नई दिल्ली : हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की भारतीय दिग्गज कंपनी ओयो ने एक और बड़ा विस्तार किया है। कंपनी की यूरोप आधारित वेकेशन होम मैनेजमेंट यूनिट, बेलविला बाय ओयो ने ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख शॉर्ट-टर्म रेंटल कंपनी मेडकॉम्फी का अधिग्रहण कर लिया है। यह अधिग्रहण कैश और स्टॉक के कॉम्बिनेशन से हुआ है और इसे ओयो की मूल कंपनी ओरावेल स्टेज की असाधारण बैठक में मंजूरी मिली है। अ   read more

ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम, सुरक्षा कवच से डिजिटल पेमेंट होगा और भी सुरक्षित
  • Post by Admin on May 25 2025

नई दिल्ली : डिजिटल युग में जहां टेक्नोलॉजी ने जीवन को आसान बनाया है, वहीं ऑनलाइन धोखाधड़ी के खतरे भी तेजी से बढ़े हैं। लेकिन अब डिजिटल पेमेंट यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने साइबर फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए एक नया तकनीकी कदम उठाया है, जिससे ऑनलाइन लेनदेन अब और भी ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। 'फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिके   read more

जापान को पीछे छोड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जल्द जर्मनी को भी देगा मात
  • Post by Admin on May 25 2025

नई दिल्ली : भारत ने वैश्विक आर्थिक मंच पर एक ऐतिहासिक छलांग लगाते हुए जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यमp ने शनिवार को 10वीं नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में यह अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत की GDP अब 4 ट्रिलियन डॉलर को पार   read more

वैश्विक मंदी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था बनी मजबूत, कृषि सेवाएं बनीं भरोसे का आधार : आरबीआई
  • Post by Admin on May 23 2025

नई दिल्ली : दुनियाभर में बढ़ती व्यापारिक अनिश्चितताओं, कमजोर उपभोक्ता भावना और नीति संबंधी अस्थिरता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर अपनी मजबूती का परिचय दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी मई बुलेटिन के अनुसार, वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बावजूद भारत की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनी हुई है। आरबीआई ने कहा कि अप्रैल में औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों क   read more

Gemini AI ऐप के 400 मिलियन से अधिक यूजर्स, पिचाई ने कहा— AI क्रांति की नई शुरुआत है
  • Post by Admin on May 22 2025

नई दिल्ली : गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने मंगलवार को घोषणा की कि जेमिनी एआई ऐप के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 400 मिलियन (40 करोड़) के पार पहुंच गई है। उन्होंने इसे गूगल की एआई रणनीति की एक बड़ी सफलता करार दिया। गूगल I/O 2025 कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा खुलासा अमेरिका में आयोजित गूगल I/O 2025 सम्मेलन में पिचाई ने बताया कि जेमिनी के साथ सात मि   read more

रियलमी जीटी7 सीरीज : बेहतर बैटरी और अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग कॉम्बो, मल्टीटास्कर्स के लिए खास
  • Post by Admin on May 13 2025

नई दिल्ली : स्मार्टफोन्स आज महज कॉल और मैसेज से कहीं आगे बढ़ चुके हैं। ये हमारे पर्सनल सिनेमा, गेमिंग कंसोल और प्रोडक्टिविटी हब बन गए हैं। लेकिन जैसे-जैसे हमारी स्क्रीन पर बिताया गया समय बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बैटरी की खपत भी तेजी से बढ़ी है। इसी समस्या का समाधान लेकर आ रही है रियलमी की नई जीटी7 सीरीज, जो 2025 का फ्लैगशिप किलर बताई जा रही है। बेहतर बैटरी और अल्ट्रा-फास्ट चार्   read more