उपेन्द्र कुशवाहा का 18 नवंबर को मोरवा विधानसभा क्षेत्र में होगी विशाल जनसभा
- Post By Admin on Nov 14 2024

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा आगामी 18 नवंबर को समस्तीपुर जिले में अपनी बिहार यात्रा के चौथे चरण के तहत मोरवा और उजियारपुर विधानसभा क्षेत्रों में विशाल सदस्यता अभियान और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए तैयारियों को लेकर मोरवा विधानसभा क्षेत्र में बैठकें आयोजित की गईं। जिसमें बड़ी संख्या में रालोमो कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।
ऐतिहासिक जनसभा की तैयारी
जिले के मोरवा विधानसभा क्षेत्र में रालोमो के जिलाध्यक्ष और बीस सूत्री सदस्य विनोद चौधरी निषाद के नेतृत्व में दर्जनों पंचायतों में बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में आगामी जनसभा की सफलता के लिए रणनीतियां बनाई गईं। बैठक की अध्यक्षता सारंगपुर पश्चिमी के सूर्यपुर गांव की वार्ड सदस्य गीता देवी ने की। जबकि संचालन का कार्य मनोज दास और गन्द्रोपुर ग्राम के संतोष सहनी ने किया।
बैठक में समस्तीपुर जिला के विशेष प्रभारी और पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने कहा कि 18 नवंबर 2024 को मोरवा मंदिर के प्रांगण में रालोमो के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा का ऐतिहासिक जनसभा आयोजित होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “इस जनसभा में आप सभी का स्वागत है और इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होने के लिए आप सभी को आमंत्रित करने आया हूं।”
बैठक में विनोद चौधरी निषाद ने कहा कि मोरवा विधानसभा क्षेत्र में उपेन्द्र कुशवाहा की जनसभा ऐतिहासिक होगी और यह संभव केवल आपके सहयोग से ही हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस जनसभा में शामिल होकर रालोमो के इस बड़े आयोजन को सफल बनाएं।
बैठक में कई प्रमुख रालोमो नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इनमें मोरवा प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मंजय सहनी, अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव अकलू राम, जिला महासचिव बशिष्ठ पासवान, प्रोफेसर लाल बाबू कुशवाहा, शिव कुमार सहनी, बड़ेलाल सहनी (पूर्व मुखिया) सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
उपेन्द्र कुशवाहा का 18 नवंबर को होने वाला जनसभा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। जो पार्टी के जनाधार को और मजबूत करने में मदद करेगा। यह जनसभा न केवल मोरवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनेगी, बल्कि पार्टी को आगामी चुनावों के लिए भी नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।
रालोमो के नेता इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि बड़ी संख्या में लोग इस जनसभा में शामिल होंगे।