आगरा: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी जोर शोर से जारी है। राम भक्तों को इस ऐतिहासिक शुभ घड़ी का बेसब्री से इंतजार है। भक्त भगवान राम की एक झलक पाने को आतुर हैं। पूरे देश में राम मंदिर के उद्घाटन का उत्साह चरम पर है। राम भक्तों की नजरें 22 जनवरी पर टिकी हुई हैं।
इस शुभ अवसर पर एडवोकेट शेखर भदौरिया ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि 22 जनवरी को 500 वर्षों का इंतजार समाप्त होने जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ 22 जनवरी को होगी। भारत के इतिहास में 22 जनवरी 2024 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। ये पल सभी के लिए बहुत ही खास और ऐतिहासिक होने वाला है। सभी रामभक्त इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। लगातार भक्तों में मंदिर के उद्घाटन की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। साथ ही अयोध्या के अलावा भी पूरे देश के कोने-कोने में हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हफ्ते भर चलेगा। ऐसे में देश व अयोध्या का उत्साह निश्चित तौर पर बढ़ा हुआ है। अन्य लोगों की तरह वे भी उस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने को उत्सुक हैं। उन्होंने अपील की है कि 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए ताकि सभी नगरवासी इस उत्सव का आनंद ले सकें और दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएं।
श्री भदौरिया ने आगे ने निवेदन करते हुए आगे कहा कि अयोध्य में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए। क्योंकि आज पूरे देश के हिन्दू वर्ग में हर्ष उल्लास का माहौल है। इसीलिए पूरे आगरा के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक विद्युत सज्जा करने का निवेदन है, जिससे पूरा शहर राममय हो जाए। उन्होंने कहा है कि जिस तरह हम क्रिसमस पर अपने होटल, मॉल और दुकानों को सजाते हैं, ठीक उसी प्रकार 22 जनवरी को रामलाल के आगमन पर हम अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इस उत्सव को मनाएं।दीपावली की तरह घर को सजाएं, रंगोली बनाकर दीप जलाएं, स्वादिष्ट मिठाइयां बनाएं, अपने घर और परिसर मे भगवा झंडे लगाएं, नए कपड़े पहनकर मंदिर जाएं, सुन्दरकाण्ड, हनुमान चालीसा का पाठ कर धूमधाम से श्री राम उत्सव मनाएं।
























