देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर पुरखा पुरनिया संवाद आयोजित

  • Post By Admin on Feb 28 2023
देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर पुरखा पुरनिया संवाद आयोजित

मुजफ्फरपुर : मंगलवार को जिला के मालीघाट स्थित सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा संस्थान की संरक्षक कांता देवी की अध्यक्षता में पुरखा पुरनिया संवाद का आयोजन किया गया। संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार ने भारत देश के प्रथम राषट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के पुण्यतिथि पर 'ए ही माटी के राजेन्द्र बाबू, देश रत्न के मिल्ल्ल सेहरा, अंगूठी के नगीना .... हमार देशवा अंगूठी के नगीना' गीत के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान पुरखा पुरनिया संवाद सह सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से देश के नायक-नायिकाओं की स्मृति में सामूहिक जश्न के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं के बीच आत्मिक विकास का बोध कराने के लिए मुजफ्फरपुर के विभिन्न स्थलों पर चलाया गया है।

परफेक्ट सोलुशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि देश के नीति निर्धारक देशरत्न डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद का जन्म सिवान जिले के जिरादेई में हुआ था। वे सभा के अध्यक्ष थे। कुशाग्र बुद्धि के धनी राजेन्द्र बाबू के कॉपी जांचने वाले कलकत्ता विश्वविद्यालय के शिक्षक ने उत्तर पुस्तिका पर एगजमिनी इज बैटर दैन एगजामिनर टिप्पणी की थी। 25 जनवरी 1950 को उनके बहन के निधन हो जाने पर उन्होंने संविधान लागू होने के बाद ही बहन की अंत्येष्टि की।

लोक गायिका अनीता कुमारी ने बताया कि राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डेन एक महीना तक खोलने की परंपरा उन्हीं के कार्यकाल में शुरू हुई। 1962 में डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। साई सेवादार अविनाश कुमार ने बताया कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे। उमा शंकर प्रसाद उर्फ़ बब्लू जी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाने वाले डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

पुरखा पुरनिया सम्मान से सम्मानित हुए मगध महिला कॉलेज के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार को भारत के संविधान का महत्वपूर्ण अंश पुस्तक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. एस.एस.बिहारी, अरविन्द मोदी, अधिवक्ता शिशिर श्रीवास्तव, अदिति ठाकुर, अनिल कुमार ठाकुर, अमन कुमार, शिवम कुमार, दुर्गा कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने दिया।