राष्ट्रीय एकता दिवस और दीपावली पर पर्यावरण भारती का वृक्षारोपण अभियान

  • Post By Admin on Nov 02 2024
राष्ट्रीय एकता दिवस और दीपावली पर पर्यावरण भारती का वृक्षारोपण अभियान

लखीसराय : पर्यावरण भारती द्वारा दीपावली, संत हरीन्द्रानंद जी और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन करते हुए विभिन्न प्रकार के वृक्षों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पीपल, नीम, आम, जामुन, अमरूद, नींबू और महोगनी के 11 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक और अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली के सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलन हो रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाए। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए स्पेन के हालिया चक्रवात और विश्व में चल रहे युद्धों के कारण ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव का जिक्र किया। इसीलिए महापुरुषों की जयंती पर वृक्षारोपण आवश्यक है।

लोक कलाकार मुरारी ठाकुर ने पीपल वृक्ष का महत्व बताते हुए कहा कि यह वृक्ष 24 घंटे ऑक्सीजन प्रदान करता है और भारत में इसका पूजन किया जाता है। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार यादव ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर वृक्षारोपण को एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने सरदार पटेल के भारत एकीकरण के योगदान को याद किया और उनके "एक भारत श्रेष्ठ भारत" के नारे की चर्चा की। पर्यावरण प्रहरी भूषण कुमार विश्वकर्मा ने संत हरीन्द्रानंद महाराज के जीवन और उनके संदेशों का उल्लेख किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को आवश्यक बताया और कहा कि महापुरुषों के आदर्शों पर चलते हुए हमें प्रकृति की रक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस वृक्षारोपण अभियान में शैलेन्द्र कुमार शर्मा, शिक्षक सिद्धार्थ कुमार यादव, राम बिलास शाण्डिल्य, भूषण कुमार विश्वकर्मा, मुरारी ठाकुर सहित कई अन्य लोग सम्मिलित हुए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दियाl पर्यावरण भारती के पौधारोपण अभियान में शैलेन्द्र कुमार शर्मा, शिक्षक सिद्धार्थ कुमार यादव, राम बिलास शाण्डिल्य, भूषण कुमार विश्वकर्मा, मुरारी ठाकुर, सन्नी कुमार, छोटू कुमार, हिमांशु कुमार, सुधांशु कुमार, रौनक कुमार, दीपक कुमार, पीयूष कुमार, आशीष कुमार, मनीष कुमार, आयूष कुमार इत्यादि ने भाग लिए।