जिलाधिकारी के आदेश पर 11 पदाधिकारियों का वेतन हुआ विमुक्त
- Post By Admin on Dec 31 2024

दरभंगा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश पर 11 पदाधिकारियों का वेतन विमुक्त किया गया है। यह कार्यवाही निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान किए गए सुधारों के आलोक में की गई।
दरअसल, निर्वाचक सूची के स्वास्थ्य संकेतक जैसे लिंगानुपात में सुधार करने के लिए पदाधिकारियों को पत्र के माध्यम से आदेश दिया गया था। इसके साथ ही, कुछ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से कारणपृच्छा भी की गई थी। जिनकी सेवा में वेतन स्थगित कर दिया गया था।
सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से प्राप्त स्पष्टीकरण और 83-दरभंगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर उनका स्थगित वेतन विमुक्त कर दिया गया है।
इस प्रक्रिया के दौरान जिन पदाधिकारियों का वेतन विमुक्त किया गया। उनमें सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा, राजस्व पदाधिकारी दरभंगा सदर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दरभंगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौड़ाबौराम, केवटी, सिंहवाड़ा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी केवटी, बिरौल, हायाघाट, बहादुरपुर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी केवटी आदि शामिल हैं।