अनंत सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, मोकामा गैंगवार के बाद पुलिस की बड़ी कार्यवाई
- Post By Admin on Jan 24 2025

पटना : मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने अपने खिलाफ चल रही गिरफ्तारी की कार्यवाई से बचते हुए आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। यह घटनाक्रम मोकामा के नौरंगा गांव में सोनू-मोनू गैंग और अनंत सिंह गुट के बीच हुई फायरिंग के बाद सामने आया है। अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तारी से बचने के लिए पटना पुलिस की कई टीमों ने मोकामा और बाढ़ इलाके में डेरा डाला था। बावजूद इसके, अनंत सिंह बड़े आराम से बाढ़ कोर्ट पहुंचे और न्यायालय में सरेंडर कर दिया।
सोनू-मोनू परिवार का विरोध
मोकामा के गैंगवार में सोनू और मोनू गैंग के सदस्य भी आरोपित हैं। गैंगस्टर सोनू और मोनू के पिता हाई कोर्ट के अधिवक्ता हैं। प्रमोद सिंह ने पटना एसएसपी से अनंत सिंह के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग की थी। इसके अलावा, सोनू-मोनू की मां ने भी अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। प्रमोद सिंह का आरोप था कि जिस दिन यह घटना हुई थी, वे खुद हाई कोर्ट में थे और उनके आदमी को गोली लगी थी। इस मामले में उनके बेटे सोनू और मोनू का नाम भी लिया गया था।
सरेंडर के बाद न्यायिक हिरासत में अनंत सिंह
अनंत सिंह के खिलाफ पंचमहला थाना में दो मामले दर्ज किए गए थे। एक मामला पुलिस ने और दूसरा केस सोनू-मोनू के माता-पिता ने दर्ज कराया था। दोनों मामलों में अनंत सिंह का नाम मुख्य आरोपित के रूप में सामने आया था। सरेंडर के बाद अनंत सिंह को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया है।
गैंगवार के बाद पुलिस की सख्ती
इस बीच, मोकामा के नौरंगा गांव में हुए फायरिंग मामले में पटना पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस ने गैंगवार में शामिल सोनू को गिरफ्तार किया और अनंत सिंह गुट के एक सदस्य रौशन को भी पकड़ लिया। पुलिस अभी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
प्रमोद सिंह का बयान
सोनू और मोनू के पिता प्रमोद सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा प्रशासन और कानून का सम्मान किया है। प्रमोद सिंह ने कहा, "हमने सीनियर एसपी महोदय के आग्रह पर सोनू को सरेंडर कर दिया है, अब हमारी मांग है कि पूर्व विधायक अनंत सिंह को भी गिरफ्तार किया जाए।"