खेल समाचार

दिखाया गया है 287 चीज़े में से 91-100 ।
तीन दिवसीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, 16 जिलों के 500 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
  • Post by Admin on May 22 2025

लखीसराय : गांधी मैदान स्थित खेल भवन में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का समापन समारोह जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी विनोद प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने विभिन्न वर्गों में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्   read more

5वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का भव्य आगाज़, 25 जिलों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग
  • Post by Admin on May 21 2025

लखीसराय : खेल भवन, लखीसराय में बुधवार को 5वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन का माहौल जोश, उत्साह और गरिमा से परिपूर्ण रहा। प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ लखीसराय द्वारा किया गया है, जिसे ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार (TAB) की मान्यता प्राप्त है। इस राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में बिहार के 25 जिलों से 500 से अधिक खिलाड़िय   read more

5वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, 110 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • Post by Admin on May 12 2025

लखीसराय : खेल भवन में रविवार को 5वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न गांवों से कुल 110 खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन का उद्घाटन लखीसराय ताइक्वांडो सचिव बादल गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल के 35 और ड्रीम ऑफ माइंड ताइक्वांडो एकेडमी के 75 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।   read more

रेफरी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, पारंपरिक खेल लागोरी को बढ़ावा देने का संकल्प
  • Post by Admin on May 10 2025

लखीसराय : स्थानीय विवेकानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय, सलोना चक रोड में शनिवार को जिला लगोरी संघ लखीसराय द्वारा एक अहम रेफरी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मणिकांत सिंह, प्रधानाध्यापक, विवेकानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय ने की। उद्घाटन का काम राजीव रंजन, प्रधानाचार्य, पॉलिटेक्निक कॉलेज लखीसराय ने किया, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. अमित कुमार, चिकित्सक,   read more

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मशाल यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंची, खेल के प्रति युवाओं को कर रही जागरूक
  • Post by Admin on Apr 30 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत टॉर्च (मशाल) यात्रा बीते मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंची। यह यात्रा 4 से 15 मई तक राज्य के पांच जिलों - पटना, गया, नालंदा (राजगीर), बेगूसराय और भागलपुर में होने वाले खेल आयोजन की पूर्व संध्या पर खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य के विभिन्न हिस्सों में खे   read more

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मशाल यात्रा का स्वागत, बच्चों में उमंग और उत्साह
  • Post by Admin on Apr 30 2025

लखीसराय : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की बहुप्रतीक्षित मशाल यात्रा आज लखीसराय के खेल भवन पहुँची, जहाँ जिले के अधिकारियों और सैकड़ों बच्चों ने इस ऐतिहासिक आयोजन में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि और जागरूकता को बढ़ाना है।  इस आयोजन में जिले के उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सु   read more

आईपीएल में बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सरकार देगी 10 लाख का इनाम
  • Post by Admin on Apr 29 2025

पटना : आईपीएल 2025 में बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। महज 14 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने वाले इस होनहार खिलाड़ी ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर में खेले गए मुकाबले में राशिद खान को मिडविकेट पर छक्का लगाकर यह कीर्तिमान अपने नाम किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि प   read more

टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ को कितनी मिलती है सैलरी, जानिए कोच से लेकर जिम ट्रेनर तक की कमाई
  • Post by Admin on Apr 18 2025

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता के पीछे न सिर्फ खिलाड़ी बल्कि बैकएंड में काम करने वाले सपोर्ट स्टाफ की भी अहम भूमिका होती है। मैदान पर चमकते सितारों को तैयार करने वाले ये लोग पर्दे के पीछे रहकर कड़ी मेहनत करते हैं और उनकी मेहनत के बदले में बीसीसीआई उन्हें मोटी सैलरी भी देता है। हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव करते हुए सहाय   read more

हनुमान जन्मोत्सव पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, राम टीम बनी विजेता
  • Post by Admin on Apr 12 2025

लखीसराय : श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं बजरंग दल बलोपासना दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, लखीसराय द्वारा शनिवार को कच्छेना गांव में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परंपरा एवं खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता में 'राम टीम' और 'हनुमान टीम' के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमे   read more

मुजफ्फरपुर की बेटी ने रूस में रचा इतिहास, कराटे वर्ल्ड कप में जीता मेडल
  • Post by Admin on Apr 09 2025

मुजफ्फरपुर: जिले की बेटी अनुष्का ने रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित कराटे वर्ल्ड कप-2025 में भारत का नाम रोशन किया है। 4 से 8 अप्रैल तक विमपेल स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 13 वर्षीय अनुष्का अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। अनुष्का ने ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान और क्वार्टरफाइनल में अर्मेनिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। सेमीफाइनल में मॉरीश   read more