राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
- Post By Admin on Feb 10 2025

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक रविवार को प्रधान कार्यालय, अंडीगोला लक्ष्मी विवाह भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता श्याम कुमार ने की, जिसमें पिछले कार्यों की समीक्षा, आगामी योजनाओं और सोशल मीडिया प्रशिक्षण पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव केदार प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी आनंद पटेल, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीता कुशवाहा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सीमा कुमारी, राजेश कुमार, राम विनोद तिवारी, विजय कुमार सुमन, संतोष कुमार ठाकुर, चंदेश्वर राम, विनोद पटेल, डॉ. प्रेम कुमार साह, दीपा देवी, कुमार नीरज, रंजीत कुमार और सुनील कुमार ने भी भाग लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 फरवरी से ‘समान शिक्षा प्रणाली: शिक्षा दीप जलाएं’ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के तहत मुजफ्फरपुर के प्रमुख चौक-चौराहों पर दीप जलाकर लोगों को समान शिक्षा प्रणाली के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा 23 फरवरी को स्वर्गीय परशुराम सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति समारोह में कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक के दौरान नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।