22 जिलों में पारा 40° पार, मुजफ्फरपुर का पारा 39.5°
- Post By Admin on Apr 24 2024

मुजफ्फरपुर : जब से मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। तब से पछुआ हवा तेज होने से एक बार फिर मौसम गर्म हो गई हैं। सुबह से शाम तक कड़ी धूप के कारण लोगों का घर से निकलना दुर्लभ हो गया है। मंगलवार को मुजफ्फरपुर व पटना समेत बिहार के 22 जिलों में अधिकतम तापमान 40° पार दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे में तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ सकता हैं। जबकि कई जिलों में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने हीट येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया हैं। यानी 24 से 27 अप्रैल तक अधिकांश गर्मी की उम्मीद हैं। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री बढ़ा। 39.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।