पश्चिम बंगाल समाचार
- Post by Admin on Feb 03 2023
कोलकाता : 15 लाख रुपये के मोबाइल की चोरी के आरोप में पुलिस ने दुकान के ही मैनेजर को गिरफ्तार किया है। घटना दमदम के नागेरबाजार इलाके की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम सुरजीत साहू है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को एक अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिकल कंपनी की ओर से नागेरबाजार थाने में बड़ी संख्या में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अपनी शिकायत में अंतर्राष्ट्रीय कंप read more
- Post by Admin on Jan 31 2023
कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 10 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अब्दुल रज्जाक खान (40) और शहर अली (43) के तौर पर हुई है। एसटीएफ के उपायुक्त आईपीएस वी सोलेमन नेशा कुमार ने मंगलवार सुबह इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दोनों तस्करों को सोमवार अपराह्न मैदान थाना अंतर्गत डफरिन रोड से गिरफ्तार किया गया। इनके पास read more
- Post by Admin on Jan 28 2023
जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला के मालबाजार में शादी करके लौट रहे दूल्हे एवं बाराती हादसे का शिकार हो गये। दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर रुंगडुंग नदी में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं। हादसा मोंगपोंग पुलिस चौकी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित रुंगडुंग पुल पर हुआ। स read more
- Post by Admin on Jan 27 2023
कूचबिहार : निशीगंज चौकी की पुलिस ने तस्करी से पहले कंटेनर से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद जब्त किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम उत्तराखंड निवासी सुरेश सिंह व सुरेंद्र सिंह तथा उत्तर प्रदेश निवासी मो. अमन है। शुक्रवार को माथाभांगा थाने में प्रेसवार्ता कर एडिशनल एसपी माथाभांगा अमित वर्मा ने बताया कि कार्गो लाइन कंटेनर read more
- Post by Admin on Jan 27 2023
बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शातिराना तरीके से कोयला तस्करी का खुलासा हुआ है। शुक्रवार तड़के पुलिस ने यहां छह बैलगाड़ियों से 12 टन कोयले की बरामदगी की है। पुख्ता सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस ने रंगुनी गांव की सड़क के पास इन बैलगाड़ियों को घेर लिया था लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही गाड़ी हांक रहे तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने इन बैलगाड़ियों को जब्त कर इनके मालिकों read more
- Post by Admin on Jan 25 2023
कोलकाता: अभिनेता शाहरुख खान की विवादित फिल्म पठान बुधवार को प्रदर्शित हो गई। पहले ही दिन इसे देखने के लिए राजधानी कोलकाता में शाहरुख के फैंस सड़कों पर उमड़ पड़े हैं। वे ट्रैफिक के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बीच सड़क पर केट काट रहे हैं। कोलकाता के विभिन्न सिनेमा हॉल के आसपास सैकड़ों की संख्या में लोग मेटाडोर गाड़ी किराए पर लेकर उसपर क्षमता से अधिक संख्या में सवार दिखे। read more
- Post by Admin on Jan 24 2023
दक्षिण 24 परगना : दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप के लॉट नंबर आठ और कचुबेरिया के बीच मुरीगंगा नदी में एक लग्जरी क्रूज में लूट की वारदात के 36 घंटे गुजरने के बाद भी अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला सका है। गत रविवार को आरवी कलवा पांडवा नामक एक लग्जरी क्रूज को बदमाशों ने बीच नदी में लूट लिया था। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन न तो किसी को गिरफ्तार कर पाई और ना ही लूटे read more
- Post by Admin on Jan 23 2023
कोलकाता : भारत के अमर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में "नेताजी लौह प्रणाम" कार्यक्रम का आयोजन शहीद मीनार मैदान में किया गया। इस मैदान में कोलकाता और हावड़ा महानगर के करीब 15 हजार स्वयंसेवकों की उपस्थिति में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का ज read more
- Post by Admin on Jan 21 2023
जलपाईगुड़ी : शिक्षक की नौकरी दिलवाने के नाम पर कथित तौर पर रूपये लेने के आरोप में एक बार फिर सिलीगुड़ी से एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शिक्षक का नाम पंकज बर्मन है। वह सिलीगुड़ी के बर्दकांत स्कूल में संस्कृत विभाग के शिक्षक है। शिक्षक को न्यू जलपाईगुड़ी थाना के आमबाड़ी चौकी की पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि बंगाल में शिक्षक भर्ती भ read more
- Post by Admin on Jan 21 2023
सिलीगुड़ी : बागडोगरा एयरपोर्ट से एक अमेरिकी नागरिक को सैटेलाइट फोन के साथ एक पकड़े जाने की खबर शनिवार को सामने आई है। पकड़े गए अमेरिकी का नाम थॉमस एसरोह है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने उसे पकड़ कर बागडोगरा थाने को सौंप दिया है। बागडोगरा थाने के अनुसार, अमेरिकी नागरिक को शुक्रवार को दिल्ली जाने से पहले बागडोगरा हवाई अड्डे पर सैटेलाइट फोन के साथ सी read more