झारखंड समाचार

दिखाया गया है 599 चीज़े में से 401-410 ।
विधानसभा चुनाव को लेकर 13 नवंबर को झारखंड हाईकोर्ट में अवकाश
  • Post by Admin on Nov 12 2024

राँची : झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 13 नवंबर को झारखंड हाईकोर्ट में अवकाश रहेगा। इस दिन राँची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इसे देखते हुए हाईकोर्ट ने यह निर्णय लिया है। रजिस्ट्रार जनरल के हस्ताक्षर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इस छुट्टी के बदले शनिवार 7 दिसंबर को हाईकोर्ट में कार्य दिवस रहेगा।  बता दे कि, पहले केवल खिजरी विधानस   read more

सड़क दुर्घटना में स्कूल जा रहे 15 बच्चे घायल
  • Post by Admin on Nov 12 2024

सरायकेला : मंगलवार सुबह सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 15 बच्चे घायल हो गए। यह घटना गम्हरिया प्रखंड के चामारू पंचायत के रांगामाटिया गांव के पास एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट जाने से हुई। वैन में सवार सभी 15 बच्चे घायल हो गए। इन सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। बाद में बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदप   read more

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी की 51 प्रतिशत सीटें अब भी खाली
  • Post by Admin on Nov 12 2024

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी की 51 प्रतिशत सीटें अब भी खाली हैं। विश्वविद्यालय ने पहली मेरिट सूची जारी की थी जिसमें 49 प्रतिशत सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है। पहली मेरिट सूची में चयनित छात्र 16 नवंबर तक नामांकन ले सकते हैं। इसके अलावा, दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पीजी के लिए एक नई मेरिट सूची जारी की गई है। चयनित छात्रों को संबंधित प   read more

युवा मतदाताओं की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी, महिला मतदाताओं की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि
  • Post by Admin on Nov 12 2024

राँची : आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाताओं की संख्या में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या में बीते पांच सालों में दोगुने से अधिक वृद्धि हुई है। वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान इस आयु वर्ग में 5 लाख 49 हजार 619 मतदाता थे, जो इस वर्ष बढ़कर 11 लाख 84 हजार 150 तक पहुँच गए हैं। पिछले   read more

झारखंड में ईडी की छापेमारी पर झामुमो का आरोप, बीजेपी की साजिश बताया
  • Post by Admin on Nov 12 2024

राँची : झारखंड और पश्चिम बंगाल में मंगलवार सुबह से बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी जारी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान इस कार्रवाई को बीजेपी की साजिश करार दिया है। झामुमो के नेता मनोज पांडे ने आरोप लगाया कि ईडी की छापेमारी राजनीतिक लाभ के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा, "चुना   read more

देवउठनी एकादशी आज, भगवान शालिग्राम और तुलसी विवाह का विशेष महत्व
  • Post by Admin on Nov 12 2024

राँची : हिंदू पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, देवउठनी एकादशी तिथि 11 नवंबर की शाम 6:46 बजे शुरू हुई थी और इसका समापन 12 नवंबर को शाम 4:04 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार, इस बार देवउठनी एकादशी का व्रत आज 12 नवंबर को रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु   read more

विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू
  • Post by Admin on Nov 12 2024

राँची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को राँची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जा रहा है। पहले चरण में राँची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों तमाड़, राँची, हटिया, कांके, और मांडर में मतदान होना है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को आवश्यक चुनाव सामग्रियों के सा   read more

राँची, पाकुड़ और पश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी, बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में बड़ी कार्रवाई
  • Post by Admin on Nov 12 2024

राँची : बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह झारखंड के राँची और पाकुड़ तथा पश्चिम बंगाल के 24 परगना और कोलकाता में व्यापक छापेमारी की। ईडी की टीम ने राँची में बरियातू स्थित होटल स्काई लाइन, आश्वी डायग्नोसिस समेत छह अन्य ठिकानों पर पहुँचकर तलाशी अभियान चलाया। ईडी की यह कार्रवाई बांग्लादेशी घुसपैठ और इससे जुड़े संदिग्ध लेन-देन के मामलों क   read more

हेमंत सोरेन ने समर्थकों से की अपील, झारखंड सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान
  • Post by Admin on Nov 12 2024

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में एक बयान में अपने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का जिक्र करते हुए समर्थकों से अपील की कि वे झारखंड सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में मदद करें। उन्होंने बताया कि लगातार खराब स्वास्थ्य के बावजूद वे हर दिन 4-5 जनसभाएं कर रहे हैं। इस कारण वे 'अबुआ सरकार के अधिकार पत्र' के अनावरण में भी शामिल नहीं हो सके।   read more

कल्पना सोरेन 12 नवंबर को झरिया और निरसा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी
  • Post by Admin on Nov 11 2024

धनबाद : झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन 12 नवंबर, मंगलवार को झरिया और निरसा विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। इन सभाओं के माध्यम से वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील करेंगी। इंडिया गठबंधन के समर्थन में आयोजित इन चुनावी सभाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। कल्पना सोरेन ने सभा में लोगों से गठबंधन के प्रत्याशियों   read more