झारखंड समाचार
- Post by Admin on Nov 15 2024
रांची : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 15 नवंबर को झारखंड के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे दो महत्वपूर्ण जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने इस संबंध में जानकारी दी और बताया कि राहुल गांधी महगामा विधानसभा और बेरमो विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। राहुल गांधी की पहली जनसभा महगामा विधानसभा के read more
- Post by Admin on Nov 15 2024
रांची : थाना क्षेत्र के मखमन्द्रों चेक नाका के पास अवैध रूप से बालू लदे चार टर्बो और दो ट्रैक्टर पकड़े गए। थाने के मुंसी अरशद खान ने गश्ती के दौरान रात के तीन बजे मांडर से आ रहे इन वाहनों को रोका। पकड़े गए चार टर्बो में से तीन को छोड़ दिया गया, जबकि एक टर्बो और दो ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। तीन अन्य टर्बो के टायरों की हवा निकालकर उनके चालकों को हिरासत में ले लिया गया। read more
- Post by Admin on Nov 15 2024
रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रांची के बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा को नमन किया और उनकी महान विरासत को याद किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और आदिवासी जननायक की स्मृति में श्रद्धा व्य read more
- Post by Admin on Nov 15 2024
रांची : विधानसभा चुनाव के दौरान रांची पुलिस ने भाजपा नेता प्रदीप वर्मा के शिक्षण संस्थान पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, संस्थान में बड़ी मात्रा में धनराशि छुपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस छापेमारी में रांची पुलिस के डीएसपी और इंस्पेक्टर समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल है। संस्थान के एक-एक कमरे की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने प read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
गिरिडीह : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष और झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों को सरकार बदलने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं है, बस गांडेय में किला ठोंक दो और मुनिया दीदी को जिताओ फिर देख, झारखंड में सरकार अपने आप बदल जाएगी। अमित शाह ने आरोप लगाया कि झारखंड मे read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर 65% मतदान दर्ज किया गया, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में आदिवासी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माओवादियों की धमकियों के बावजूद लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था कायम रही। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल मतदान 64.86% तक पहुंचा जो पिछले चुनावों की तुलना में अधिक है। लातेहार के मनिका read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
आदित्यपुर : सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुड़ी मोड़ के पास गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे मतदान कर्मी सुबोध प्रसाद समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गम्हरिया निवासी सुबोध प्रसाद और सिदमा गांव के पवन पूर्ति शामिल हैं। हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनसभी को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अ read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में 15-17 नवंबर 2024 तक "विकसित भारत-विकसित झारखंड: 2047" थीम पर उद्योग-अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. डॉ. गौतम सूत्रधार ने बताया कि इस आयोजन में टाटा स्टील, एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, ओएनजीसी, कोल इंड read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
गिरिडीह : जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बस स्टैंड पर एक शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चिरैयाघाट रोड निवासी सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहकीकात जारी है। read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
रांची : झारखंड में विभिन्न भ्रष्टाचार और घोटाला मामलों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई जारी है। बीते ढाई वर्षों में ईडी ने नौ प्रमुख मामलों में 282 ठिकानों पर छापेमारी कर 554 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी और अवैध संपत्तियाँ जब्त की गईं। पिछले ढाई सालों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में भ्रष्टाचार के नौ बड़े मामल read more