दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,664 चीज़े में से 581-590 ।
दुर्गम चोटियों पर बसे पांच धाम : जहां साक्षात विराजते हैं भोलेनाथ, आस्था-रहस्य और रोमांच का अद्भुत संगम
  • Post by Admin on Aug 04 2025

नई दिल्ली : सावन का पवित्र महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी अवसर पर हम आपको ले चलते हैं उन पाँच दिव्य धामों की ओर, जिन्हें ‘पंच कैलाश’ कहा जाता है। ये ऐसे धाम हैं जहां शिव के साक्षात स्वरूप विराजमान माने जाते हैं। दुर्गम चोटियों पर बसे ये तीर्थ स्थल न केवल आस्था और अध्यात्म का केंद्र हैं, बल्कि प्रकृति की अद्भुत लीलाओं और रहस्यमय कथाओं से भी पर   read more

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार पर बोले किरेन रिजिजू – कांग्रेस फैला रही झूठा नैरेटिव
  • Post by Admin on Aug 04 2025

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और वामपंथी खेमे पर हमला बोलते हुए कहा है कि वे भारत की सीमाओं को लेकर झूठा नैरेटिव फैला रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व ट्   read more

अदाणी ग्रुप का बड़ा ऐलान : वियतनाम में करेगा 10 अरब डॉलर का रणनीतिक निवेश
  • Post by Admin on Aug 04 2025

नई दिल्ली : भारत के प्रमुख औद्योगिक समूह अदाणी ग्रुप ने वियतनाम में 10 अरब डॉलर तक के दीर्घकालिक निवेश की योजना का ऐलान किया है। यह जानकारी वियतनाम की प्रतिष्ठित मीडिया संस्था तुओई ट्रे न्यूज की रिपोर्ट में दी गई है। समाचार के अनुसार, अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने हाल ही में वियतनाम यात्रा के दौरान देश की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव टो लाम से मुलाकात कर समूह   read more

रोमांचक जीत से भारत ने सीरीज 2-2 से की बराबर, ओवल टेस्ट में 6 रन से इंग्लैंड को चटाई धूल
  • Post by Admin on Aug 04 2025

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच केनिंग्टन ओवल में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला जबरदस्त रोमांच से भरा रहा। आखिरी दिन अंतिम सत्र में शानदार वापसी करते हुए टीम इंडिया ने 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर समाप्त किया। भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में महज 224 रन बनाए। करुण नायर (57) ही टिककर   read more

राजनीति और साहित्य की अग्रदूत थीं नंदिनी सत्पथी, बनीं ओडिशा की पहली महिला मुख्यमंत्री
  • Post by Admin on Aug 04 2025

नई दिल्ली: भारतीय राजनीति और साहित्य के इतिहास में अगर नारी शक्ति की मिसाल किसी एक नाम से दी जानी हो, तो वह निस्संदेह नंदिनी सत्पथी होंगी। ओडिशा की पहली महिला मुख्यमंत्री, तेजस्वी सांसद, प्रखर वक्ता और ओजस्वी लेखिका—नंदिनी सत्पथी ने हर मंच पर अपने योगदान से नया मानदंड स्थापित किया। 4 अगस्त 2006 को भले ही उन्होंने अंतिम सांस ली हो, लेकिन उनकी राजनीतिक चेतना और साहित्यिक धरो   read more

मानसिक थकान और उदासी को न करें नजरअंदाज, योगाभ्यास और प्राणायाम में छिपा है समाधान
  • Post by Admin on Aug 04 2025

नई दिल्ली : भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में मानसिक थकान, निराशा और उदासी आम होती जा रही है। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि यदि यह स्थिति दो सप्ताह से अधिक बनी रहती है, तो यह डिप्रेशन, एंग्जायटी या इमोशनल बर्नआउट जैसे गंभीर मानसिक विकारों का संकेत हो सकती है। हालांकि मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह जरूरी है, लेकिन आयुष मंत्रालय का कहना है कि योग और विशेष रूप से प्राणायाम   read more

सावन के अंतिम सोमवार को शिवभक्ति का सैलाब : काशी, उज्जैन और देवघर में उमड़ा आस्था का जनसागर
  • Post by Admin on Aug 04 2025

नई दिल्ली : श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवमंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। देशभर के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों – काशी विश्वनाथ (वाराणसी), महाकालेश्वर (उज्जैन) और बैद्यनाथ धाम (देवघर) – में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही भक्त जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए कतारों में लगे रहे, हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।   read more

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस भारत दौरे पर, रक्षा और व्यापार संबंधों में आएगा नया मोड़
  • Post by Admin on Aug 04 2025

नई दिल्ली : भारत और फिलीपींस के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने के उद्देश्य से फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर 5 अगस्त से पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। 2022 में पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है, जिससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। राष्ट्रपति मार्कोस सोमवार दोपह   read more

सावन पुत्रदा एकादशी : महादेव और नारायण की कृपा पाने का दुर्लभ अवसर, जानें व्रत और पूजन विधि
  • Post by Admin on Aug 04 2025

नई दिल्ली : श्रावण मास की शुक्ल पक्ष एकादशी, जिसे सावन पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है, इस वर्ष 5 अगस्त, मंगलवार को पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की संयुक्त आराधना का विशेष अवसर है। विशेष रूप से संतान की प्राप्ति और पारिवारिक समृद्धि की कामना करने वाले दंपतियों के लिए यह व्रत   read more

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, हेमंत सोरेन से बात कर व्यक्त की संवेदना
  • Post by Admin on Aug 04 2025

नई दिल्ली : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में सोमवार को उनका निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर   read more