साप्ताहिक राशिफल : जानें करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन का हाल
- Post By Admin on Sep 28 2025

नई दिल्ली : कलाशांति ज्योतिष द्वारा जारी साप्ताहिक राशिफल (29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक) में लग्न राशि के आधार पर आने वाले दिनों में जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे पारिवारिक संबंध, आर्थिक स्थिति, कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव, स्वास्थ्य और मानसिक दशा का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया है। इस सप्ताह कई राशियों को अचानक धन लाभ के योग हैं, वहीं कुछ जातकों को अपने स्वास्थ्य और वाणी पर संयम रखने की सलाह दी गई है। आइए विस्तार से जानते हैं—
मेष लग्नराशि
सप्ताह की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी, जिससे आपके काम तेजी से पूरे होंगे। हालांकि पराक्रम में कमी महसूस हो सकती है। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ की संभावना बनी रहेगी और व्यापारी वर्ग को बड़ी आर्थिक सफलता मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण सुकून भरा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृषभ लग्नराशि
नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता और अधिकारियों का साथ मिलेगा। दैनिक कार्यों में अनुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा लाभकारी रहेगी। अचानक हुए लाभ से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मिथुन लग्नराशि
सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उलझनभरी हो सकती है। भाग्य का साथ कम मिलेगा और आलस्य के कारण कार्यों में रुकावट आ सकती है। इसलिए समय का सदुपयोग करें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। भोग-विलास पर खर्च बढ़ सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति से आर्थिक राहत मिलेगी।
कर्क लग्नराशि
पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे कार्य सुगमता से पूरे होंगे। हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अवरोध आ सकते हैं। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। संतान से संबंधित चिंता मन को विचलित कर सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से लाभ मिलेगा।
सिंह लग्नराशि
नौकरीपेशा जातकों को नई उपलब्धियां मिलेंगी और बेहतर नौकरी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारिक वर्ग को मनचाही सफलता मिलेगी। संपत्ति की खरीद-बिक्री में लाभ मिलेगा। घर में नवीनीकरण या निर्माण संबंधी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। परिवार में सुख और सहयोग बना रहेगा।
कन्या लग्नराशि
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नए भवन की खरीद या घर से जुड़े कार्यों पर खर्च संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा। छात्रों और संतान के लिए समय शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना बढ़ेगी।
तुला लग्नराशि
धन लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे। व्यापार में नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है और उससे फायदा भी होगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है, अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। मुख संबंधी रोगों से सावधान रहें। पढ़ाई करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी और मानसिक संतोष रहेगा।
वृश्चिक लग्नराशि
पराक्रम में वृद्धि होगी और कार्य सुगमता से पूरे होंगे। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। छात्रों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे।
धनु लग्नराशि
नौकरी और व्यापार में मनचाही सफलता मिलेगी। हालांकि व्यापारी वर्ग को अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु भोग-विलास पर खर्च बढ़ेगा। हफ्ते के अंत में यात्रा संभव है। मानसिक तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।
मकर लग्नराशि
शारीरिक सुखों में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धनलाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आलस्य काम बिगाड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
कुंभ लग्नराशि
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी से बचें। मन चंचल रहेगा, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। यात्राओं के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति बनाए रखने की आवश्यकता है।
मीन लग्नराशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि किसी पर अधिक विश्वास करने से बचें।
(यह राशिफल सामान्य भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत स्तर पर सटीक परिणाम के लिए जन्मपत्री और दशा-अंतरदशा का विश्लेषण आवश्यक है।)