दिल्ली समाचार
- Post by Admin on May 06 2023
नई दिल्ली : टाटा की अगुवाई वाली एयलाइंस कंपनी एयर इंडिया (एआई) की पिछले महीने नागपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में एक महिला यात्री को बिच्छू ने डंक मार दिया। हालांकि, एक पखवाड़ा पूर्व हुई यह घटना जिस महिला यात्री के साथ हुई, वो अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। यह जानकारी एयर इंडिया ने शनिवार को जारी एक बयान में दी है। एयरलाइन ने बताया कि उड़ान संख्या एआई-630 पर 23 अप्रैल को एक महिला यात्री read more
- Post by Admin on May 06 2023
नई दिल्ली : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ आज जम्मू सेक्टर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए जम्मू पहुंच रहे हैं। वह ग्राउंड जीरो की ताजा स्थिति की जानकारी सैन्य अफसरों से लेंगे। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहले से ही ग्राउंड जीरो पर हैं। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कल राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ म read more
- Post by Admin on May 05 2023
नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट में आज कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। अमेरिका में बैंकिंग संकट बढ़ने की आशंका के कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। इसी तरह यूरोपियन बाजार में भी पिछले सत्र के कारोबार के दौरान लगातार कमजोरी बनी रही। आज एशियाई बाजारों में भी दबाव की स्थिति बनी हुई है। भारत के अलावा एशिया के 9 बाजारो में से 6 बाजारों में आज का read more
- Post by Admin on May 05 2023
नई दिल्ली : कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बाजार खुलने के तुरंत बाद लिवाली का जोर बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने शुरुआती कारोबार में निचले स्तर से जबरदस्त रिकवरी करने में कामयाबी हासिल की। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.33 प्रतिशत और निफ्टी 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ का read more
- Post by Admin on May 04 2023
नई दिल्ली : मणिपुर में मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन में भड़की हिंसा को लेकर बॉक्सर और पूर्व राज्यसभा सांसद मैरी कॉम काफी चिंतित हैं। मणिपुर राज्य में ये सब होते देख भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद मांगी है। मैरी कॉम ने ट्वीट करके कहा कि अभी हालात बहुत खराब हैं। इसलिए वह अच्छा महसूस नहीं read more
- Post by Admin on May 04 2023
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों पर हुए कथित दुर्व्यवहार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ' बस ढोंग है! राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ' बस ढोंग है! असल में भारतीय जनता पार्टी भारत की बेटियों पर अ read more
- Post by Admin on May 04 2023
नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवान का आज 12वां दिन है। संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग पर अड़े पहलवान अब मेडल वापसी की बात कह रहे हैं। धरने में शामिल महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार को कहा कि वो सभी लोग अपने-अपने मेडल वापस करेंगे। विनेश ने कहा कि उनका करियर दांव पर लगा हुआ है। वहीं, धरने में शामिल प read more
- Post by Admin on May 04 2023
नई दिल्ली : अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने का फैसला करने के बाद से ही अमेरिकी बाजार का मूड बिगड़ा नजर आ रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों ने मामूली तेजी के साथ कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बढ़त का रुख नजर आ रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 270.29 read more
- Post by Admin on May 04 2023
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अजय बंगा के विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। सीतारमण ने गुरुवार को ट्विट कर कहा है कि मुझे विश्वास है कि आप विश्व बैंक के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कॉर्पोरेट जगत में अपने व्यापक अनुभव का उपयोग करेंगे। विश्व बैंक के 25 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को अजय बंगा को अध्यक्ष के रूप में 5 साल के कार् read more
- Post by Admin on May 04 2023
नई दिल्ली : नई दिल्ली जिला स्थित जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच बुधवार देर रात को जमकर धक्का-मुक्की और झड़प हुई। पहलवानों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने उनके साथ बदसलूकी की और एक जवान ने शराब के नशे में एक पहलवान की डंडे से पिटाई की। जिससे पहलवान के सिर पर चोट लगी है। घायल पहलवान को अस्पताल भेजा गया है। देर रात जंतर-मंतर पर हुई इस घटना की कई र read more